फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने 'मिर्जापुर' वेब सीरीज को बताया हिंसक, केवल अली फजल के सीन देखती थीं अभिनेत्री

Sat, 04 Nov 2023 05:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने यह भी खुलासा किया कि शो में गुड्डू पंडित की भूमिका निभाने वाले अली फजल ने इसके लिए काफी वजन बढ़ाया था और अभिनेता ने अपने लुक के लिए वेट लिफ्टिंग कर एक बॉडी बिल्डर के डाइट का पालन करके कड़ी मेहनत की थी।
विज्ञापन
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर जगह बनाने वाली ऋचा चड्ढा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। चाहे फिर वह उनका किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपना पक्ष रखना हो या फिर फिल्मों में दी गई उनकी शानदार परफॉर्मेंस। पिछले काफी समय से अपनी हाल ही में, रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे 3' को लेकर चर्चा बटोर रहीं हैं। अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने पति अली फजल की मिर्जापुर वेब सीरीज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


ऋचा चड्ढा ने 'मिर्जापुर' वेब सीरीज को बताया हिंसक
अली फजल ने वेब शो मिर्जापुर में गुड्डु पंडित का किरदार निभाया था। हालांकि शो को प्रशंसकों का पसंदीदा बनने में ज्यादा समय नहीं लगा, लेकिन अब अली की पत्नी और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने इस पर अपनी राय व्यक्त की है और कहा है कि वह शो की प्रशंसक नहीं हैं क्योंकि यह उनके लिए बहुत हिंसक रहा  है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने 'मिर्जापुर' के केवल कुछ हिस्से ही देखे हैं, जिनमें उनके पति ने अभिनय किया है।
 

Dunki New Posters: टीजर के बाद 'डंकी' के दो नए पोस्टर जारी, शाहरुख खान बोले- अभी बहुत कुछ साझा करना है बाकी

अपने पति अली फजल के सीन देखती थीं अभिनेत्री
विज्ञापन

हाल ही में, एक इंटरव्यू में  ऋचा ने मिर्जापुर वेब सीरीज पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मिर्जापुर मेरे लिए बहुत हिंसक है। मैं केवल अली के सीन देखती थी, वह भी इसलिए क्योंकि हम एक दूसरे से काम को लेकर फीडबैक देते हैं और चर्चा करते हैं। सीरीज में जब हिंसा आती थी तो मैं उनको सुनाती थी कि तुमने इसके मुंह में ब्लो ड्रायर क्यों डाला। मैंने पहला शॉट देखा तो उसमें उंगली का कुछ था तो मैंने पहले ही बोल दिया था कि भाई स्क्रीनिंग तो नहीं देख पाऊंगी, लेकिन वह इसमें बहुत अच्छे थे।'
 

Kajol: 'उधार की जिंदगी' के 29 साल पूरे होने पर काजोल ने साझा किया नोट, फिल्म को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट

मिर्जापुर के लिए अली ने की थी कड़ी मेहनत
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने यह भी खुलासा किया कि शो में गुड्डू पंडित की भूमिका निभाने वाले अली फजल ने इसके लिए काफी वजन बढ़ाया था और अपने लुक के लिए वेट लिफ्टिंग करके और एक बॉडी बिल्डर के डाइट का पालन करके कड़ी मेहनत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें