फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5: क्रूज पर शूट होगी 'हाउसफुल 5'? अक्षय कुमार की 350 करोड़ी फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Sat, 23 Mar 2024 06:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार अभिनीत लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल 5' की शूटिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई जानकारी ने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। 
 
विज्ञापन
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार अभिनीत लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल 5' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। हालांकि, अब तक इसकी शूटिंग या कलाकारों के नाम पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। फिल्म पहले दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली थी। वहीं अब इसे 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसी बीच फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। 

क्रूज पर शूट होगी 'हाउसफुल 5'?

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरूण मनसुखानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'हाउसफुल 5' का बजट 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस तरह यह भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म साबित होगी। 'हाउसफुल 5' के घोषणा वीडियो में सफल फ्रेंचाइजी की पहली चार फिल्मों के मजेदार और यादगार क्लिप दिखाए गए। दिलचस्प बात यह है कि इस्तेमाल किए गए ट्रांजिशन में एक क्रूज जहाज दिखाया गया है। इससे साफ होता है कि 'हाउसफुल 5' का क्रूज, दर्शकों को पागलपंती भरी सवारी पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

विज्ञापन


Rambo: एक बार फिर आगे खिसकी टाइगर श्रॉफ अभिनीत रैम्बो, बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज पर टिका भविष्य

'हाउसफुल 5' पर बड़ा अपेडट 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'हाउसफुल फ्रेंचाइजी में आम बात यह है कि पागल पात्रों का एक समूह एक घर में इकट्ठा होता है, जिससे पागलपन पैदा होता है। इसीलिए इसका नाम हाउसफुल रखा गया, क्योंकि यह हाउस इन मजेदार किरदारों से भरा हुआ है। हाउसफुल 5 के साथ, ऐसा लगता है कि निर्माता कहानी को एक जहाज पर सेट करके पागलपन के स्तर को कई पायदान ऊपर ले जा रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Maidaan: 'मैदान' की रिलीज डेट का एलान, अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' से टकराएगी अजय देवगन की फिल्म

तरुण मनशुखानी ने संभाली निर्देशन की कमान

'हाउसफुल 5' पिछले चार भागों की तुलना में पांच गुना अधिक मनोरंजक होने का वादा करता है। उम्मीद है कि नई फिल्म हर पैमाने पर बेहतर और बड़ी होगी, जो बिल्कुल मनमोहक कहानी और शानदार सिनेमाई दृश्यों के साथ दर्शकों को लुभाएगी। 'दोस्ताना' फेम तरुण मनशुखानी ने इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली है और इसकी शूटिंग इस साल के मध्य में यूके में शुरू होने वाली है।

Silence 2: एसीपी अविनाश वर्मा बन फिर धमाल मचाएंगे मनोज बाजपयी, 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' का एलान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें