फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rambo: एक बार फिर आगे खिसकी टाइगर श्रॉफ अभिनीत रैम्बो, बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज पर टिका भविष्य

Sat, 23 Mar 2024 05:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'रैम्बो' को एक बार फिर होल्ड पर डाल दिया गया है। इस एक्शन फिल्म का भविष्य 'बड़े मियां छोटे मियां' की बॉक्स ऑफिस सफलता तय करेगी। 
 
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर श्रॉफ की पिछली रिलीज फिल्में 'गणपत' और 'हीरोपंती 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में बेअसर रहीं। वहीं अब हर किसी की निगाहें टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज पर टिकी हुई हैं। अभिनेता, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से खुद को दोबारा साबित करने आ रहे हैं। फिल्म ने फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी बीच टाइगर की आगामी एक्शन फिल्म 'रैम्बो' पर भी बड़ा अपडेट सामने आ गया है। 

एक बार फिर स्थगित हुई 'रैम्बो'

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, 'रैम्बो' को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 'रोहित धवन और सिद्धार्थ आनंद अप्रैल 2024 से रैम्बो को फ्लोर पर ले जाना चाह रहे थे, हालांकि, बजट के मुद्दों के कारण इसमें देरी हो गई है। फिल्म का बजट तकरीबन 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसी बीच स्टूडियो पार्टनर जियो स्टूडियो ने बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज तक रैम्बो को होल्ड पर डालने का फैसला लिया है।'

विज्ञापन


Maidaan: 'मैदान' की रिलीज डेट का एलान, अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' से टकराएगी अजय देवगन की फिल्म

'बड़े मियां छोटे मियां' तय करेगी 'रैम्बो' का भविष्य

'बड़े मियां छोटे मियां' का नतीजा देखकर 'रैम्बो' के बजट पर दोबारा काम किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, 'बड़े मियां छोटे मियां सभी के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म है और यह हितधारकों के लिए भविष्य की कार्रवाई का फैसला करेगी। फिलहाल रैम्बो का भविष्य बड़े मियां छोटे मियां पर निर्भर है। रैम्बो की शूटिंग जल्द से जल्द जुलाई 2024 में शुरू हो सकती है।'

Silence 2: एसीपी अविनाश वर्मा बन फिर धमाल मचाएंगे मनोज बाजपयी, 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' का एलान

'रैम्बो' का निर्माण

'रैम्बो' का निर्माण सिद्धार्थ आनंद जियो स्टूडियो के साथ कर रहे हैं और इसका निर्देशन रोहित धवन करेंगे। कास्टिंग और अन्य पहलू 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज के बाद शुरू होंगे। 'रैम्बो' सिल्वेस्टर स्टेलोन अभिनीत 'हॉलीवुड क्लासिक' का भारतीय रूपांतरण है। इस भव्य पैमाने के एक्शन ड्रामा की आधिकारिक घोषणा 2017 में टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका के साथ की गई थी। हालांकि, इसमें किसी न किसी वजह से लगातार देरी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें