फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who is Arbaaz Merchantt: कौन है आर्यन खान और सुहाना का दोस्त अरबाज मर्चेंट, एनसीबी ने किया गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 09:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन को शनिवार को एक लग्जरी क्रूज लाइनर में चल रही रेव पार्टी का एनसीबी ने भांडाफोड़ कर हिरासत में लिया है। आर्यन के साथ-साथ उनके अच्छे दोस्त अरबाज मर्चेन्ट को भी इस पार्टी में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आर्यन खान फैन क्लब - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन को शनिवार को एक लग्जरी क्रूज लाइनर में चल रही रेव पार्टी का एनसीबी ने भांडाफोड़ कर हिरासत में लिया है। आर्यन के साथ-साथ उनके अच्छे दोस्त अरबाज मर्चेन्ट को भी इस पार्टी में गिरफ्तार किया गया। एनसीबी अधिकारी के दौरान आर्यन और अरबाज मुंबई गोवा-क्रूज के लग्जरी जहाज पर चल रही रेव पार्टी में अन्य लोगों के साथ शामिल थे और इन दोनों से कथित तौर पर इस बारे में पूछताछ हो रही है।

विज्ञापन


कौन है आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेन्ट

अरबाज शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सुहाना खान के काफी करीबी दोस्त हैं। अरबाज की सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। हालांकि उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट किया हुआ है। उनके सोशल मीडिया पर 30 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। रिपोर्ट की माने तो अरबाज पेशे से एक अभिनेता हैं और उनकी सुहाना खान और आर्यन खान के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।

अहान पांडे - फोटो : Instagram
अनन्या पांडे के साथ पार्टी करते हुए आए नजर

आर्यन और सुहाना के अलावा अरबाज मर्चेन्ट चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के भी काफी करीब हैं और वो अकसर उनके साथ पार्टी करते हुए नजर आते हैं। कुछ साल पहले अरबाज मर्चेन्ट का नाम पूजा बेटी की बेटी अलाया फर्नीचर के साथ भी जुड़ा था। जहां ये खबर आई थी कि वो दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे।
विज्ञापन

अरबाज सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी को मिली थी गुप्त सूचना

बता दें कि एनसीबी को मिली गुप्त सूचना के बाद एनसीबी ने छापा मारा था। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में रेव पार्टी करने के मामले में अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को लंबी पूछताछ के बाद रविवार को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। आर्यन के अलावा मुनमुन धामेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट को भी गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों का गिरफ्तारी के बाद रविवार को मेडिकल कराया गया। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि इन्हें जल्द कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें