बॉलीवुड में बाबा के नाम से मशहूर अभिनेता संजय दत्त का नाम हमेशा विवादों से घिरा रहा है। जब से उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, कभी वह ड्रग्स, कभी खतरनाक हथियारों को छिपाने या कभी अन्य कलाकारों से हुए झगड़े को लेकर विवाद में रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है। इसी वजह है कि उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजू' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।
जब चाकू लेकर दौड़ पड़े थे संजय दत्त
इस फिल्म में संजय का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। फिल्म में संजय दत्त के जीवन से जुड़े एक से बढ़कर एक खुलासे किए गए लेकिन आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। वह शायद ही आपने सुना होगा। दरअसल, किस्सा ये है कि संजय दत्त एक बार गुस्से में पद्मिनी कोल्हापुरे के पीछे चाकू लेकर दौड़े थे। तो जानिए आगे क्या हुआ और कैसे शांत हुआ संजय दत्त का गुस्सा?