फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब रीना रॉय की इस गलती पर आग बबूला हो गए थे फिल्म के निर्देशक, अभिनेत्री को लगाई थी फटकार

Mon, 27 Nov 2023 10:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु में शूटिंग के दौरान रेलवे लाइन के आगे फिल्म का एक सीन शूट होना था। बैकग्राउंड में ट्रेन के निकलने के वक्त रीना को फिल्म के हीरो सत्येन की आंखों में देखकर डायलॉग बोलना था।
विज्ञापन
रीना रॉय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रीना रॉय अपने जमाने की खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार रहीं। उन्होंने 70 के दशक की कई सफल फिल्मों में अहम रोल अदा किए। बता दें कि अभिनेत्री ने वर्ष 1972 में बीआर इशारा के निर्देशन में बनी फिल्म 'जरूरत' से अपनी अभिनय यात्रा शुरू की थी। हालांकि, इस फिल्म से पहले रीना रॉय बीआर इशारा की एक और फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी थीं। फिल्म का नाम था 'नई दुनिया नए लोग'।

विज्ञापन


इस फिल्म से किया था डेब्यू
फिल्म 'नई दुनिया नए लोग' अभिनेत्री की डेब्यू फिल्म 'जरूरत' के एक साल बाद साल 1973 में रिलीज हुई थी। इसकी शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक बीआर इशारा एक दिन रीना रॉय पर काफी नाराज हुए, जिसके बाद अभिनेत्री फूट-फूटकर रोईं। फिल्म 'नई दुनिया नए लोग' में रीना रॉय के अलावा डैनी डेन्जोंगपा भी अहम भूमिका में थे। फिल्म की शूटिंग बेंगलुरु से लगभग 50 मील की दूरी पर जंगल में हो रही थी। इसी दौरान एक सीन के सिलसिले में निर्देशक को गुस्सा आया।

निर्देशक ने दी थी ये नसीहत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु में शूटिंग के दौरान रेलवे लाइन के आगे फिल्म का एक सीन शूट होना था। बैकग्राउंड में ट्रेन के निकलने के वक्त रीना को फिल्म के हीरो सत्येन की आंखों में देखकर डायलॉग बोलना था। सीन शूट करने से पहले बीआर इशारा ने रीना को अपने पास बुलाया और सीन समझाते हुए कहा कि ये सीन एक टेक में फिल्माना है। 
विज्ञापन

Animal: 'एनिमल' के लंबे रनटाइम के बचाव में उतरे रणबीर कपूर, बोले- बस आएं और बेहतरीन सिनेमा का अनुभव लें
विज्ञापन


अगले दिन एक टेक में पूरा किया था शूट
निर्देशक ने रीना रॉय से कहा था कि अगर एक टेक में सीन पूरा नहीं हुआ तो फिर अगले दिन तक का इंतजार करना होगा और इस प्रक्रिया में खर्चा भी अधिक हो जाएगा। जब सीन की शूटिेंग शुरू हुई और ट्रेन आई तो रीना रॉय अपना डायलॉग ही भूल गईं। अभिनेत्री की इस बात पर बीरआर इशारा आग बबूला हो गए और रीना रॉय पर जमकर बरसे। निर्देशक की डांट खाने के बाद रीना रॉय भी आहत हुईं और सेट पर फूट-फूटकर रोईं। अगले दिन इस सीन की शूटिंग फिर की गई और इस बार रीना रॉय ने इसे एक ही टेक में पूरा कर दिया।
Tiger 3 Hit Or Flop: सिर्फ चार मिनट में समझिए ‘टाइगर 3’ हिट रही या फ्लॉप, अब तक लागत के बराबर भी नहीं हुई कमाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें