फैंस को भी जवान का दिल खोलकर प्यार मिल रहा है। इसके अलावा उनके दिए मैसेज भी फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। अब हाल ही में अदनान सामी ने भी शाहरुख की जमकर तारीफ कर दी है।
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। महज चार दिन में फिल्म ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शानदार कलेक्शन करती हुई जवान बहुत जल्द 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती दिख रही है। शाहरुख खान ने इस फिल्म के जरिए इस बात को साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस के किंग तो आज भी वही हैं। फैंस को भी जवान का दिल खोलकर प्यार मिल रहा है। इसके अलावा उनके दिए मैसेज भी फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। अब हाल ही में अदनान सामी ने भी शाहरुख की जमकर तारीफ कर दी है।
विज्ञापन
अदनान ने की शाहरुख की तारीफ
अदनान सामी ने शाहरुख को नेक दिल इंसान बताते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। इस दौरान अदनान ने शाहरुख के साथ एक सॉफ्ट ड्रिंक एड का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा शाहरुख ने एक बहुत प्यारा जेस्चर दिखाया था जो कि पाकिस्तानी सिंगर आज भी नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा, इस एड के लिए मुझे सिग्नेचर हवाईयन प्रकार की शर्ट पहननी थी, जो रंग बिरंगी गर्मियों वाली थी। लेकिन वहां पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी।
'मैं तुम्हारे लिए स्वेटर लाया हूं'
अदनान ने कहा, शाहरुख इस बात को जानते थे और जिस दिन मैं पहुंचा वह खरीददारी करने के लिए बाहर चले गए। इसके बाद अचानक मेरे दरवाजे पर दस्तक हुई। उन्होंने कहा, तुम्हें पता है बाहर बहुत सर्दी है तो मैं तुम्हारे लिए कुछ स्वेटर लाया हूं, यह देखने के बाद मुझे बहुत अच्छा लगा था। अदनान ने आगे कहा, हालांक उनको ऐसा करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन पूरा जेस्चर, उस व्यक्ति के बा