फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब अनिल कपूर पर भड़क उठी थीं डिंपल कपाड़िया, जानिए फिर क्या हुआ था?

Mon, 15 Nov 2021 02:14 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्या आपको पता है कि एक बार बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया अभिनेता अनिल कपूर पर भड़क उठी थीं। यह एक ऐसा किस्सा है जिसकी खूब चर्चा होती है।
विज्ञापन
फिल्म जांबाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आपको पता है कि एक बार बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया अभिनेता अनिल कपूर पर भड़क उठी थीं। यह एक ऐसा किस्सा है जिसकी खूब चर्चा होती है। दरअसल, एक्टर अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। दोनों ही इंडस्ट्री के उम्दा कलाकार हैं। अनिल और डिंपल ने फिरोज खान द्वारा निर्देशित फिल्म जांबाज में लीड रोल किया था। यह किस्सा इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


जानिए क्या है किस्सा...
डिंपल कपाड़िया और अनिल कपूर की इस फिल्म में एक बोल्ड सीन भी है। फिल्म के इस सीन को डायरेक्टर फिरोज खान ने बंगलुरू स्थित अपने फार्म हाउस में फिल्माया था। अनिल कपूर और डिंपल के बीच यह बोल्ड सीन ‘जब जब तेरी सूरत देखूं’ गाने में फिल्माया जाना था। उनदिनों डिंपल अभिनेता अनिल कपूर को खास पसंद नहीं करती थीं। यह कहा जाता है कि इसके पीछे की वजह अनिल कपूर और सनी देओल के बीच की दुश्मनी थी। दूसरी तरफ, डिंपल के दिल में सनी देओल के लिए खास जगह थी और दोनों के बीच अच्छी-खासी दोस्ती भी थी।

 

विज्ञापन

फिरोज खान के समझाने पर सीन के लिए हुईं राजी
फिरोज खान ने डिंपल और अनिल कपूर को बोल्ड सीन समझाया। इसके बाद उन्होंने गाने में बोल्ड सीन की शूटिंग के लिए अनिल कपूर से शर्ट उतारने के लिए कहा। कहा जाता है कि इस सीन को शूट करने से डिंपल कपाड़िया ने इंकार कर दिया था।

इसके बाद फिरोज खान के उन्हें समझाया था। तब जाकर डिंपल कपाड़िया अभिनेता अनिल कपूर के साथ यह बोल्ड सीन देने के लिए राजी हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद इस बोल्ड सीन की काफी चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें