फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर जिया क्यों थीं खाली हाथ?

Tue, 04 Jun 2013 10:27 AM IST
रोहित मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान ने खुदखुशी कर ली है। उनके खुदखुशी करने की सबसे बड़ी वजह उनको फिल्में न मिलना माना जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री भी इस बात पर हैरान है कि आख्रिरी जिया खान को फिल्में मिली क्यों नहीं। जब वह तीन हिट फिल्मों का हिस्सा थीं।
विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी परंपरा कि यदि आपकी एक फिल्म हिट होती है तो आप फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशकों के चहेते हो जाते हैं। नायक-नायिका भी ऐसे लोगों के साथ काम करना चाहते हैं। अफसोस जिया खान के साथ ऐसा नहीं हुआ।

बॉलीवुड में जिन कलाकारों की भव्य लॉचिंग हुई है उनमें जिया खान भी एक हैं। अपनी पहली फिल्म अमिताभ बच्च्चन के साथ वह भी उनके अपोजिट करना किसी का भी सपना हो सकता है। जिया खान ने इस सपने को जिया।
विज्ञापन


रामगोपाल वर्मा ने जिया खान और अमिताभ बच्चन को लेकर 'निशब्द' फिल्म बनायी। 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म 19 साल की एक ऐसी लड़की की कहानी थी जिसे अपनी सहेली के पापा से प्यार हो जाता है।

जाहिर है कि कंट्रोवर्सियल विषय पर बनी इस फिल्म पर चर्चा तो होनी ही थी। चर्चा हुई भी और जिया को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया। इस फिल्म के बाद जिया खान रातों-रात स्टार कैटेगरी में आ गयीं।

इसके एक साल बाद जिया खान को एक और बड़ी फिल्म मिली। 2008 में वह आमिर खान के साथ फिल्म 'गजनी' में नजर आयीं। यह फिल्म सुपरहिट रही। जिया का रोल फिल्म में छोटा था लेकिन उन्होंने आमिर के साथ कई सीन शेयर किए। यह फिल्म भी सुपर-डुपर हिट रही।

इन दो हिट फिल्मों के बाद कायदे से तो जिया खान के पास फिल्मों की लाइन लग जानी चाहिए थी पर ऐसा नहीं हुआ। जिया खान को अपनी अगली फिल्म के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ा।

2010 में जिया को साजिद खान की फिल्म 'हाउसफुल' मिली। यह फिल्म भी सुपरहिट रही। फिल्म में अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, दीपिका पादुकोन और लारा दत्ता जैसे बड़े नाम होने के बावजूद जिया खान को दर्शकों ने नोटिस किया।

30 अप्रैल 2010 को रिलीज हुई यह फिल्म जिया खान की आखिरी फिल्म बन गयी। इस फिल्म को रिलीज हुए तीन साल हो गए लेकिन जिया के पास कोई भी नयी फिल्म नहीं थी।

यह सवाल सिनेप्रेमियों के अलावा आम दर्शकों के मन में भी है कि अच्छी ऐक्टिंग और बड़ी फिल्मों के बावजूद आखिर जिया खान को फिल्में क्यों नहीं मिलीं। आखिरी क्या वजह थी कि बड़ी फिल्म देने के बाद भी जिया को किसी भी फिल्मकार ने एप्रोच नहीं किया। इस सवाल का उत्तर भी शायद जिया खान के साथ दफन हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें