फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome to the Jungle: भव्य तरीके से शूट होगा वेलकम टू जंगल का गाना, 30 सितारों के साथ 500 डांसर्स आएंगे नजर

Tue, 23 Apr 2024 07:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी वेलकम टू जंगल को भव्य बनाने में निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस बार एक गाने में 30 से भी ज्यादा सितारे एक साथ नजर आएंगे। इस गाने की शूटिंग अप्रैल के अंत में शुरू होगी।
विज्ञापन
वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन कॉमेडी फिल्में बनी हैं। साल 2007 में आई 'वेलकम' भी इन्हीं में से एक है। फिल्म की सफलता के बाद इसका दूसरा भाग 'वेलमकम बैक' भी साल 2015 में रिलीज किया गया था। अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी वेलकम टू जंगल की शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है। इसको अहमद खान निर्देशित कर रहे हैं।

विज्ञापन

JP Dutta: 'बॉर्डर 2' की अफवाहों के बीच ओटीटी डेब्यू को तैयार जेपी दत्ता! प्रोजेक्ट पर आया बड़ा अपडेट

भव्य रूप से होगी गाने की शूटिंग
वेलकम टू जंगल के निर्माता दर्शकों को कामेडी, एक्शन और संगीत का एक बेहतरीन अनुभव देना चाहते हैं। सितारों की लंबी लिस्ट वाली इस फिल्म में एक भव्य डांस सिक्वेंस भी देखने को मिलेगा। यह पहला मौका होगा, जब 30 से भी ज्यादा अभिनेता एक साथ एक गाने में नजर आएंगे। 500 से भी ज्यादा बैकग्राउंड डांसर्स इन सितारों का साथ देंगे। इस गाने को जाने-मानें कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कोरियोग्राफ करने वाले हैं।
Bhojpuri Actors Real Name: भोजपुरी सितारों ने शोहरत पाने के लिए बदले अपने नाम, फिर चमकी ऐसी किस्मत...
विज्ञापन

एक साथ दिखेंगे 30 से भी ज्यादा कलाकार
सितारों की लंबी-चौड़ी लिस्ट से सजी इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी,संजय दत्त, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव,तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी ,परेश रावल, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, दलेर मेहंदी, मिका सिंह, जाकिर हुसैन, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा और सायाजी शिंदे अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। अप्रैल के अंत में सभी सितारे इसकी शूटिंग के लिए इकट्ठा होंगे। इस गाने की शूटिंग के लिए मुंबई में एक विशाल सेट भी बनाया गया है। वेलकम टू जंगल का निर्माण फिरोज ए नाडियाडवाला प्रोडक्शन्स कर रही है। इसे इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज करने की तैयारी है।
Aayush Sharma: ट्रोल्स पर आयुष का फूटा गुस्सा, बोले- क्या अर्पिता इतनी नासमझ थीं जो उन्होंने मुझसे शादी की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें