इस साल होने जा रहे ऑस्कर समारोह में कई वृद्ध फिल्म निर्माताओं की फिल्मों को नामांकित किया गया है। इनमें 70 साल से लेकर 80 और इससे ज्यादा उम्र के उम्रदराज फिल्ममेकर्स हैं। शायद यही वजह है कि यह समय ऑस्कर में वृद्ध फिल्म निर्माताओं का स्वर्णिम युग है। अब बेशक पाॅलिटिक्स में वृद्धावस्था को एक दायित्व के तौर पर समझकर बहस हो सकती है, लेकिन ऑस्कर तो वृद्ध फिल्म निर्माताओं के लिए यह एक गोल्डन चांस से कम नहीं है।
70 से लेकर 80 साल तक के फिल्मनिर्माता
उम्र के मामले में अगर 83 साल के हयाओ मियाजाकी की बात पर गौर करें, तो उन्होंने कुछ साल पहले कहा था,‘दुनिया को यह बताने से बुरा कुछ नहीं कि आप अपनी उम्र की वजह से रिटायर हो जाओगे, फिर दोबारा वापसी करोगे। ’गौरतलब है कि मियाजाकी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित सबसे उम्रदराज निर्देशक हैं। अगर वह 10 मार्च को आॅस्कर अवाॅर्ड जीत लेते हैं, तो वह ऐसे विनर होंगे जो दो दशकों से भी अधिक वक्त तक सबसे उम्रदराज होंगे। विज़ुअल इफेक्ट्स और प्रोडक्शन डिजाइन के लिए नामांकित किया गया है 86 साल के रिडले स्काॅट को। 81 साल के माइकल मान की हाल ही में फरारी रिलीज हुई, लेकिन इनका नामांकन नहीं हुआ। वहीं, 78 साल के विम वेंडर्स ने अपनी फिल्म ‘परफेक्ट डेज’ को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए प्रदर्शित किया।
यह भी पढ़ें: Bastar Girls: अदा और इंदिरा के बीच आखिर क्यों चल रहा कोल्ड वॉर, पढ़िए हीरोइनों की दुश्मनी के 10 रोचक किस्से
उत्सुकता बनी रहनी चाहिए
फिल्ममेकर मार्टिन स्काॅर्सेसी 81 साल के हैं, उनकी फिल्म है ‘किलर्स आफ द फ्लावर मून’। स्काॅर्सेसे बेस्ट डायरेक्टर के लिए नामांकित सबसे उम्रदराज फिल्म निर्माता हैं। स्र्कोसेज ने पहले दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं हर चीज के लिए उत्सुक हूं। मुझे लगता है हमारी उत्सुकता ही वह चीज है, जो हमें कुछ अच्छा पाने के लिए प्रेरित करती है। ऐसे में जिज्ञासा भी बनी रहती है। जब आप कुछ काम करते हो, तो उसे अच्छा करने के पूरे प्रयास करते हो। तो मेरी उत्सुकता बनी हुई है।’
यह भी पढ़ें: ऑफ शोल्डर ड्रेस में रश्मिका ने दिखाईं दिलकश अदाएं
कम रिटर्न के लिए काम नहीं करना
हालांकि, फिल्म निर्माताओं की ऐसी पीढ़ी भी है जिसे लगता है कि फिल्म तभी तक बनाओ, जब तक यह अच्छी बने। घटिया फिल्मोग्राफी मत करो। 90 के दशक के निर्देशक 60 साल के क्वेंटिन टारनटिनो ने कहा कि उनकी दसवीं फिल्म अंतिम फीचर फिल्म होगी। उन्होंने तर्क दिया कि वह अपनी फिल्मोग्राफी को घटिया फिल्मों के साथ कमजोर नहीं करना चाहते। उन्होंने यह भी कहा, ‘मेरा काम मनोरंजन करना है और चाहता हूं कि मेरे दर्शक मुझसे और अच्छे की उम्मीद करे। साथ ही मैं हम रिटर्न के लिए काम नहीं करना चाहता।’ वहीं, फिल्म ‘ओपेनहाइमर’, ‘माइस्ट्रो’, ‘रस्टिन’, ‘द हाॅल्डोवर्स’, ‘द किलर्स आॅफ द मून’ के ऑस्कर में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। गौरतलब है कि ऑस्कर सम्मान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा और सम्मानित अवाॅर्ड है। अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेजए सिनेमा से जुड़े एक्टर राइटर और डायरेक्टर्स को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित करती है।
यह भी पढ़ें: देसी लुक में आलिया ने जीते फैंस के दिल