रोहित शेट्टी की आने वाली नई फिल्म 'गोलमाल अगेन' का एक और गाना रिलीज हो गया है। 'हम नहीं सुधरेगें' फिल्म के इस गाने को शुक्रवार को फिल्म के हीरो अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर इस गाने का वीडियो ट्वीट करते लिखा कि 'थोड़ी और बदमाशियां करने आ गया गोपाल और उसका गैंग' । वहीं फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने अजग देवगन के ट्वीट को रि-ट्वीट किया। 'हम नहीं सुधरेंगे' गाने को अरमान मलिक ने गया है।
आपको बता दें रोहित शेट्टी गोलमाल के अबतक तीन भाग बना चुके हैं। इस दिवाली को 'गोलमाल अगेन' रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े सहित प्रकाश राज , नील नितिन मुकेश और संजय मिश्रा कलाकार भी मौजूद होंगे। ये फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।