फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता जय के खिलाफ गैर जमानती वारंट, नशे में की थी ये 'गंदी' हरकत

Fri, 06 Oct 2017 01:22 PM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रिंक एंड ड्राइव केस में कोर्ट में पेश न होने के चलते तमिल अभिनेता जय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। साथ ही कोर्ट ने पुलिस को ये सख्त निर्देश भी दिए है कि अगले 2 दिनों के भीतर जय को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले महीने अभिनेता जय की कार का एक्सिडेंट हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने जय को शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने और दुर्घटना करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में जय जमानत पर रिहा भी हो गए थे।
 
विज्ञापन

3 अक्टूबर को थी पेशी

जमानत के बाद सायदपेट कोर्ट में 3 तारीख को होने वाली पेशी में साउथ का ये अभिनेता नदारद रहा था, जिसके बाद अब उनके खिलाफ कोर्ट ने ये सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने जय को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर छापा भी मारा था, लेकिन घर में वो नहीं मिले। 

आपको बता दें कि अभिनेता जय इस वक्त वेंकट प्रभु के साथ मिलकर 'पार्टी' की तैयारी कर रहे हैं। जो कि एक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में शिव, प्रेमजी अमरेन, रेजिना कैसंद्रा, संचिता शेट्टी, संपत, सत्यराज और राम्या कृष्णन अहम भूमिकाएं में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें