फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी के हीरो को कराना होगा 'एचआईवी टेस्ट'

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी इन दिनों निर्माताओं से ऐसी मांग कर रही हैं कि वे दांतों तले अंगुली दबा रहे हैं। चर्चा है कि आजकल नए-नए हीरो लोगों के साथ फिल्में कर रहीं सनी की मांग है कि उनके साथ काम करने वाले ऐक्टरों का पहले एचआईवी टेस्ट कराया जाए। इसके बाद ही वह उनके साथ ‘किसिंग वगैरह’ के सीन करेंगी। हालांकि सनी के मैनेजर पति डेनियल वेबर ने इन बातों का खंडन किया है और कहा है कि कुछ लोग उनकी पत्नी को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। वाकई सनी का जितना नाम है, उसके बाद उन्हें बदनामी की चिंता तो होनी ही चाहिए।
विज्ञापन

पहले भी करती रही हैं

सूत्रों के अनुसार सनी लियोनी पहले भी ऐसी मांग करती रही हैं। जिस्म 2 फिल्म के पहले भी सनी लियोनी ने ऐसी मांग की थी। उनका कहना था कि फिल्म में ऐसे सीन करने हैं जिसके लिए टेस्ट जरूरी है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया था कि तब हीरो ने यह मांग मानी थी या नहीं। जिस्म 2 फिल्‍म में सनी लियोनी के साथ रणदीप हुड्डा और अरूणोदय सिंह के गर्मागर्म सीन थे। प्रश्‍न यह उठता है कि क्या इन दोनों कलाकारों ने अपना एचआईवी टेस्ट कराया था।

क्या ये हीरों देगे सर्टिफिकेट ?

सनी लियोनी अब एक व्यस्त अभिनेत्री हैं। उनकी कतार से कई फिल्में आने वाली हैं और कुछ शुरु हो रही हैं। सवाल यह है कि उनकी फिल्मों के सह कलाकार क्या एचआईवी टेस्ट से गुजरना पसंद करेंगे। सनी की नई फिल्म टीना एंड लोलो में वह करिश्मा तन्ना के साथ दिखेंगी। इस फिल्म में अभी तक किसी भी हीरो का नाम सामने नहीं आया है। उनकी अगली फिल्म लीला में वह जय भानुशाली और मोहित अहलावत के साथ नजर आएंगी। एक और फिल्म मस्तीजादे में तुषार कपूर और वीर दास उनके साथ हैं। अभी-अभी घोषित हुई एक और फिल्म पटेल रैप में वह राम कपूर के साथ दिखेंगी। एक और अनाम फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। यह सनी की यह मांग मानी जाती है तो निश्चित ही इन कलाकारों को एचआईवी टेस्ट से गुजरना होगा।

विज्ञापन

पोर्न इंडस्ट्री में होता है ऐसा

अमेरिकन पोर्न इंडस्ट्री में फिल्म शूट के पहले साथी कलाकार को एचआईवी टेस्ट करवाना होता है। 1998 में बने इस नियम के अनुसार पोर्न फिल्म शूट करने वाले हर एक्टर-एक्ट्रेस को शूटिंग के पहले अपनी एचआईवी जांच की रपट सौंपनी होती है। ऐसा फिल्म के करार में स्पष्‍ट लिखा हुआ होता है। पोर्न इंडस्ट्री में ऐसी मांग भी उठी थीं कि मेल कलाकार को सेक्स सीन करने के दौरान कंडोम का प्रयोग करना चाहिए। इस मांग पर विरोध भी हुआ। सनी लियोनी उसी पोर्न इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। अब सनी लियोनी यही मांग भारत में कर रही हैँ। लेकिन उन्हें पोर्न फिल्म और बॉलीवुड की फिल्मों में अंतर के बारे में स्पष्ट समझ होनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें