फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khufiya Trailer Out: विशाल की स्पाई थ्रिलर 'खुफिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज, तब्बू-अली फजल की जोड़ी ने उड़ाया गर्दा

Mon, 18 Sep 2023 11:58 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खुफिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विशाल भारद्वाज निर्देशित 'खूफिया' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसका इंतजार कर रहे थे। विशाल भारद्वाज की आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म 'खुफिया' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा के साथ फिल्म के किरदारों की पहली झलक दिखाई गई थी। और अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
खुफिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म में तब्बू, अली फजल और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म से तब्बू बड़े पर्दे के बाद, एक बार फिर से ओटीटी पर तहलका मचाने वाली हैं। उनकी एक्टिंग को लोगों ने हमेशा से ही पसंद किया है। ऐसे में अब ये देखना होगा कि इसमें उनकी एक्टिंग कितना कमाल दिखा पाती है। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित खुफिया अमर भूषण की किताब एस्केप टू नोव्हेयर पर आधारित है। फिल्म में तब्बू को सीक्रेट ऑपरेटिव के रूप में दिखाया गया है, जो एक खतरनाक मिशन पर है और एक जासूस की भूमिका में है।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘खुफिया’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया से बातचीत करते हुए खुफिया के निर्देशक विशाल भारद्वाज कहते हैं, ''मैं हमेशा जासूसी की दुनिया से बहुत आकर्षित रहा हूं और खुफिया के साथ इस शैली का पता लगाने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। इस फिल्म ने मुझे तब्बू के साथ फिर से जुड़ने का मौका दिया, और दो बहुत प्रतिभाशाली अभिनेताओं- अली फजल और वामिका गब्बी के साथ पहली बार काम करने का मौका दिया। यह नेटफ्लिक्स के साथ मेरे पहले रचनात्मक सहयोग का भी प्रतीक है जो रोमांचक और फायदेमंद दोनों रहा है। मैं 190 देशों में नेटफ्लिक्स के दर्शकों के साथ इस रोमांचक और शक्तिशाली कहानी को साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।''

4 of 5
खुफिया - फोटो : सोशल मीडिया
तो वहीं फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए, तब्बू ने कहा, “मैं एक बार फिर अपने पसंदीदा निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ काम करके बहुत खुश हूं क्योंकि हैदर और मकबूल के बाद हम तीसरी बार फिर से एक साथ काम कर रहे हैं। विशाल की अनूठी दृष्टि और कहानी कहने की कला ने मुझे हमेशा आकर्षित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तब्बू - फोटो : social media
ट्रेलर देखने के बाद फैंस तब्बू और फिल्म दोनों को लेकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'अक्टूबर काफी अच्छा रहने वाला है'। वहीं, एक अन्य ने लिखा 'वो फिर से तब्बू की एक्टिंग देखने के लिए एक्साइटेड हैं'। तीसरे यूजर ने लिखा 'अब इंताजर नहीं हो रहा'।

यह भी पढ़ें: अपनी एक्टिंग की बात चलते ही सुजॉय हकबकाए, बोले, सर, आपने मेरी जिंदगी X@1* कर दी!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें