फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khufiya Release Date: तब्बू की 'खुफिया' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जबरदस्त अंदाज में हुआ अनाउंसमेंट

Thu, 14 Sep 2023 06:10 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तब्बू और विशाल भारद्वाज हिंदी सिनेमा की सबसे बेस्ट ऑन स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा के साथ फिल्म के किरदारों की पहली झलक दिखाई गई थी। अब आज यानी 14 सितंबर को इस फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
खुफिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तब्बू और विशाल भारद्वाज हिंदी सिनेमा की सबसे बेस्ट ऑन स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। विशाल भारद्वाज की आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म 'खुफिया' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा के साथ फिल्म के किरदारों की पहली झलक दिखाई गई थी। अब आज यानी 14 सितंबर को इस फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि इस फिल्म में तब्बू, अली फजल और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म से तब्बू बड़े पर्दे के बाद, एक बार फिर से ओटीटी पर तहलका मचाने वाली हैं। उनकी एक्टिंग को लोगों ने हमेशा से ही पसंद किया है। ऐसे में अब ये देखना होगा कि इसमें उनकी एक्टिंग कितना कमाल दिखा पाती है। विशाल की यह फिल्म अमर भूषण की किताब 'एस्केप टू नोव्हेयर' पर आधारित है।

तब्बू - फोटो : social media
 'खुफिया' के इस टीजर में देखने को मिलता है कि अली फजल किसी पेपर की फोटो कॉपी कर रहे होते हैं। वहीं तब्बू कैमरा के जरिए उन पर नजर रखते हुए दिखाई देती है। इसके बाद देखने को मिलता है कि पेपर मशीन से बाहर आता है और उस पर 'खुफिया' और टॉप सीक्रेट लिखा होता है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को भी इस टीजर के जरिए बताया गया है। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा गया है कि 'कुछ राज, राज ही रहे तो बेहतर है, लेकिन ये वाला नहीं।
 
विज्ञापन

विशाल भारद्वाज की ये फिल्म 'खुफिया' अगले महीने 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। सस्पेंस से भरा ये टीजर देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। ऐसे में अब इसके ट्रेलर और फिल्म रिलीज का इंतजार हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें