बता दें कि करण जौहर की यह फिल्म इस हफ्ते की शुरुआत में ही अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। फिलहाल दर्शकों को फिल्म को देखने के लिए पैसे देने पड़ेंगे। अगले 30 दिनों तक रेंट पर आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसके बाद ओटीटी पर आप फ्री में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के मजे ले सकते हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने ओटीटी रिलीज से पहले फिल्म में 10 मिनट का सीन जोड़ा है। वहीं सोशल मीडिया पर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक डिलीटेड सीन शेयर किया है। जिस से यह साफ है की आप ओटीटी पर डिलीट सीन्स भी देख सकते है।
फिल्म की बात करें तो, यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, साथ ही इसमें कॉमेडी और रोमांस का भी तड़का है। रणवीर और आलिया के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन सहित फिल्म जगत के दिग्गज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।