फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal Bharadwaj: इमरान खान के समर्थन में उतरे विशाल भारद्वाज, अभिनेता की तारीफ कर कही बड़ी बात

Sun, 17 Sep 2023 08:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इमरान खान के साथ 2013 में फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' में काम करने वाले विशाल भारद्वाज अभिनेता के समर्थन में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विशाल भारद्वाज, इमरान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के प्रतिभावान लोगों में शामिल विशाल भारद्वाज एक डायरेक्टर, राइटर, स्क्रीनराइटर, म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने काम से दर्शकों के दिलों को हजारों बार छुआ है। वह अगर किसी की भी चीज के बारे में अपनी राय दुनिया के सामने रखते हैं तो वह सभी के लिए मायने रखती है। फिर चाहे वह उनका किसी फिल्म को लेकर नजरिया हो या अभिनेता को लेकर उनकी सोच, सभी कुछ मायने रखता है। ऐसे में हाल ही में विशाल भारद्वाज ने इंडस्ट्री में कमबैक की तैयारी कर रहे अभिनेता इमरान खान का बचाव किया है, जिन्हें लोग अक्सर बुरा एक्टर कहकर पुकारते हैं। 

विज्ञापन

विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान के साथ 2013 में फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' में काम करने वाले विशाल भारद्वाज अभिनेता के समर्थन में सामने आए हैं। इमरान खान को लेकर अक्सर कहा जाता है कि वह एक बुरे अभिनेता हैं। फिल्म में इमरान खान की कास्टिंग के बारे में बात करते हुए, विशाल ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि यह भूमिका पहले अजय देवगन को ऑफर की गई थी, जिन्होंने सन ऑफ सरदार के लिए यह फिल्म छोड़ दी थी। ऐसे में उस समय जो भी मौजूद था उसके साथ उन्होंने यह फिल्म बना दी थी।
Zareen Khan: कोलकाता पुलिस ने जरीन खान के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी का वारंट, धोखाधड़ी का है मामला

विशाल भारद्वाज - फोटो : Social Media
इमरान के बारे में बात करते हुए, विशाल ने कहा कि हम सभी थोड़े पक्षपाती हैं और हमें अभिनेता के बारे में एक निश्चित तरीके से सोचने के लिए बाध्य किया गया है। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह उत्तम कुमार या दिलीप कुमार हैं, लेकिन हमें संस्कारित कर दिया गया है। मैंने कभी नहीं कहा कि वह एक कमजोर अभिनेता हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि हमारी कंडीशनिंग इतनी मजबूत है कि अगर कोई कहता है कि इमरान अभिनय नहीं कर सकते, तो वह उस पर विश्वास कर लेते हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में इमरान की फिल्में नहीं देखी हैं।
Kalki 2898 AD: वीएफएक्स कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे मेकर्स, लीक की गई थीं प्रभास की तस्वीरें
विज्ञापन

इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'कट्टी बट्टी' के बाद इमरान खान ने अभिनय से दूरी बना ली थी। लेकिन अब अभिनेता फिर से अभिनय में वापसी की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि वह कब पर्दे पर नजर आएंगे। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं और अपनी पुरानी फिल्मोग्राफी पर विचार साझा करते हैं। हाल ही में, अभिनेता ने प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और जल्द ही फिल्मों में वापसी करने की बात कही।
Sayantika Banerjee: बंगाली अभिनेत्री सायंतिका ने कोरियोग्राफर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, बीच में छोड़ी शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें