जल्द आएंगे फिल्म 'कुत्ते' में नजर
बता दें कि राधिका ने साल 2014 में टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2015 में राधिका ने 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया था। राधिका को उनकी पहली फिल्म 2018 में विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' मिली। इसके बाद राधिका मदान दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नजर आ चुकी हैं। मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे की पहली फिल्म में भी राधिका नजर आने वाली हैं। विशाल के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी पहली फिल्म का नाम 'कुत्ते' है, जिसमें राधिका मदान अहम रोल है।