वीर दास का सपोर्ट करते हुए काम्या के इस वीडियो का कई लोगों ने समर्थन किया है। वहीं कुछ लोगों ने उनके इस बयान को भी गलत बताया है। काम्या के वीडियो पर एक एक यूजर्स ने लिखा, वीर दास ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के नकारात्मक पक्ष को दिखाने की कोशिश की। अगर कोई भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है जो उसे देश की 80 फीसदी अच्छाई दिखानी चाहिए ना कि 20 फीसदी नकारात्मक पक्ष बताना चाहिए।
गौरतलब है कि बीते दिनों जॉन एफ कैनेडी सेंटर में आयोजित हुए एक शो में वीर दास ने देश के दो हिस्सों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं उस भारत से आता हूं जहां हम दिन में औरतों को पूजते हैं और रात में उनके साथ दुष्कर्म करते हैं।
वहीं, काम्या पंजाबी की बात करें तो उन्होंने हाल ही में एक्टिंग के बाद अब राजनीति में अपना कदम रखा है। उन्होंने पिछले महीने ही कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी। वह हमेशा से राजनीति में कदम रखना चाहती थीं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल और सीरियल शक्ति की शूटिंग की वजह से वे पहले ऐसा नहीं कर पाई थीं। हालांकि, अब उनका शो बंद हो चुका है और यही समय काम्या को राजनीति में कदम रखने के लिए सबसे उचित लगा।