विंदू दारा सिंह रामायण से खास जुड़ाव रखते हैं। विंदू ने पर्दे और मंच पर हनुमान का किरदार निभाने वाली अपने पिता दारा सिंह की विरासत को जारी रखा है। अब हाल ही में विंदू ने इस पौराणिक चरित्र को निभाने के अपने संबंध और ऐसा करते समय उन्हें किस बात का ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने बीते साल रिलीज हुई प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की विवादित फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर भी बात की। उन्होंने खुलासा किया की फिल्म की शूटिंग के दौरान भी 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत और लेखक मनोज मुंतशिर से संवादों के बारे में पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
'आदिपुरुष' सबसे बड़ी गलती
विंदू दारा सिंह ने 'आदिपुरुष' को एक बड़ी गलती बताया। उन्होंने कहा यह देखना चौंकाने वाला था कि इतने प्रभावशाली निर्देशक और निर्माता इस तरह की गलती कैसे कर सकते हैं। अगर वे इसका बोझ बच्चों पर डालना चाहते थे तो उन्हें कम से कम सही बातें दिखानी चाहिए थीं। फिल्म बेकार थी। बहुत बड़ी गलती थी। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। Ankita Lokhande: सुशांत के बारे में बात करने पर सामने आई अंकिता की प्रतिक्रिया, बोलीं- कोई नहीं रोक सकता
दोबारा नहीं होनी चाहिए ऐसी गलती
विंदू दारा सिंह ने आगे कहा वास्तव में फिल्म में काम करने वाले अभिनेताओं ने मुझसे कहा था कि वे निर्देशक और लेखक से संवाद बदलने के लिए कहेंगे, क्योंकि उन्हें लगा कि यह गलत है, लेकिन निर्माता ने ऐसा नहीं किया, क्योंकि उनका मानना था कि वे ऐसा ही करेंगे। वे कुछ असाधारण कर रहे थे। मुझे यकीन है वे इस तरह की गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे। Miss World 2024: प्रियंका चोपड़ा ने की नीता अंबानी की प्रशंसा, बोलीं- कुछ वर्षों में मिला उन्हें जानने का मौका
आदिपुरुष पर मचा खूब बवाल
वहीं, बात करें फिल्म 'आदिपुरुष' की तो यह 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज से पहले ही विवादों का शिकार होना पड़ा था और रिलीज के बाद इस पर विवाद बढ़ गया, जो भगवान हनुमान के संवादों को लेकर था। फिल्म में कुछ आपत्तिजनक संवाद की आलोचना हुई, जिसके बाद फिल्म निर्माताओं ने कुछ बदलाव करने के बाद फिल्म को दोबारा रिलीज किया। Miss World 2024: प्रियंका चोपड़ा ने की नीता अंबानी की प्रशंसा, बोलीं- कुछ वर्षों में मिला उन्हें जानने का मौका