मीडो वॉकर ने अपनी शादी की कुछ अन्य तस्वीरें और वीडिजो भी शेयर की हैं। इसे शेयर करते हुए मीडो ने कैप्शन दिया "हम शादीशुदा हैं।" मीडो की शादी में मौजूद विन डीजल एकमात्र फास्ट एंड फ्यूरियस स्टार नहीं थे। फिल्म में पॉल वॉकर की ऑन-स्क्रीन प्रेमिका की भूमिका निभाने वाले जॉर्डना ब्रूस्टर भी इस समारोह में शामिल हुईं।
इस साल की शुरुआत में, मीडो वॉकर ने एफ-9 प्रीमियर में अपने पिता के सम्मान में रेड कार्पेट पर वॉक किया। वहीं, फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइज़ी की सबसे हालिया फिल्म का प्रीमियर जून में हुआ थी।