मीडिया से बातचीत करते हुए विक्रांत ने खुलासा किया कि वह पिता बनने के लिए काफी रोमांचित हैं। विक्रांत कहते है, 'मैं हर भावना का मिश्रण महसूस करता हूं। मैं घबराया हुआ और उत्साहित दोनों हूं और जब भी मुझसे इसके बारे में पूछा जाता है, तो मेरे पास शब्द कम पड़ जाते हैं। मैं बस आशा करता हूं कि सब कुछ अच्छे से हो जाए। जब मुझे पता चला था कि शीतल प्रेग्नेंट हैं, तो मैं खुशी से झूम उठा'। बता दें कि, शीतल और विक्रांत 2024 में अपने बच्चे का स्वागत करेंगे।
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, दोनों की मुलाकात आल्ट बालाजी के वेब शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सेट पर हुई थी। विक्रांत मैसी ने शादी के बाद अपनी पत्नी और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में शायद ही कभी बात की हो। उन्होंने एक इंटरव्यू में शीतल की तारीफ करते हुए कहा था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी रही है।
अगर एक्टर की पर्सनल लाइफ की करें तो, विक्रांत और शीतल ठाकुर एक-दूसरे को साल 2015 से जानते थे। इन दोनों ने लगभग 4 साल तक डेटिंग करने के बाद साल 2019 में इंटीमेट तरीके से सगाई की थी। इसके बाद 14 फरवरी साल 2022 साल में दोनों ने शादी कर ली। अब करीब डेढ़ साल बाद उनके घर से खुशखबरी आई है। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है अभी इसपर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
यह भी पढ़ें: एक्टर नहीं एयरफोर्स पायलट बनना चाहते थे हिंदी सिनेमा के महानायक,वर्षों बाद खुद किया खुलासा