फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय ने अपनी नई फिल्म का किया एलान, 'मास्टर' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

Tue, 31 Dec 2019 10:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vijay thalapathy - फोटो : Social Media
विज्ञापन

साउथ सिनेमा में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार विजय जोसेफ ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का एलान और उसका फर्स्ट लुक जारी किया है। अभिनेता विजय की आने वाली फिल्म का नाम मास्टर है। फिल्म के पहले पोस्टर को उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।

विज्ञापन


पोस्टर में विजय ब्लू शर्ट में अपने सर पर एक हाथ रखकर फुल एटीट्यूड दिखाते नजर आ रहे हैं। अभिनेता विजय की फिल्म मास्टर का निर्देशन दिग्गज कलाकार लोकेश कनकराज कर रहे हैं। लोकेश कनकराज ने साउथ का मामंगम और कैथी का निर्देशन किया है। 

अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार फिल्म मास्टर में अभिनेता विजय के अलावा शांतनु भाग्यराज, मालविका मोहनन और एंड्रिया जेरेमियाह जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। खबर के मुताबिक फिल्म मास्टर साल 2020 में रिलीज हो सकती है। बीते दिनों अभिनेता विजय अपनी फिल्म बिजिल की वजह से काफी सुर्खियों में थे। उनकी ये फिल्म 25 अक्टूबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया था। फिल्म बिजिल दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं। बिजिल ने रिलीज के पांच दिनों में 200 करोड़ से अधिक ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन

 



विजय जोसेफ की फिल्म की ये फिल्म को दर्शक काफी पसंद आई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़े। बिजिल की अभिनेत्री नयनतारा ने फिल्म के रिलीज होने के अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया किया था। वीडियो में इस फिल्म को देखकर सिनेमाघरों में दर्शक जमकर डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें