फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidyut Jammwal: वोलकैनिक मड में नहाते नजर आए विद्युत, वीडियो शेयर कर बताए 'मिट्टी के ज्वालामुखी' के फायदे

Tue, 03 Oct 2023 09:59 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सबसे फिट और हैंडसम अभिनेताओं में विद्युत जामवाल का नाम भी शुमार किया जाता है। फिटनेस फ्रीक माने जाने वाले अभिनेता उनके लगाव और एक्शन करने में उनके परफेक्शन के कारण अभिनेता को इंडस्ट्री का मार्शल आर्ट एक्सपर्ट भी कहा जाता है। आपने विद्युत जामवाल को फिल्मों में तो बहुत खतरनाक स्टंट करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है वह रियल लाइफ में भी ऐसे स्टंट करते हैं जो आपकी सोच से भी बिलकुल दूर है। एक्टर आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा कारनामा शेयर करते हैं, जिसे देख उनके फैंस ही नहीं कोई भी चौक जाएंगा। हाल ही में विद्युत जामवाल ने कुछ ऐसा ही किया है जो आपकी सोच से परे है आइए आपको बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो वोलकैनिक मड यानि मिट्टी के ज्वालामुखी में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। विद्युत ने वीडियो के कैप्शन में उसके फायदों के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा है, वोलकैनिक मड गर्म झरने के पानी को वोलकैनिक राख के साथ मिलाता है। मिट्टी के वोलकैनिक कई सौ मीटर से लेकर कुछ किलोमीटर से अधिक की गहराई तक फूटते हैं। मिट्टी के वोलकैनिक से उत्पन्न होने वाली मिट्टी ज्यादातर गर्म पानी के रूप में बनती है, जो पृथ्वी की सतह के नीचे गर्म होती है। ये मिट्टी सल्फर, सिलिका, जिंक और मैग्नीशियम सहित खनिजों से भरपूर होते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : insta
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब विद्युत ने ऐसा कुछ किया है। हाल ही में विद्युत शूट के सिलसिले में कश्मीर गए थे। जहां -8 डिग्री में बर्फीले पानी में उन्होंने डुबकी लगाई थी। विद्युत जामवाल एक्टिंग के साथ-साथ अपने फिटनेस के भी जाने जाते हैं।

4 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत जामवाल एक्टर होने के साथ-साथ मार्शल आर्टिस्ट भी है। विद्युत 25 से ज्यादा शो में लाइव एक्शन कर चुके हैं। उन्होंने 3 साल की उम्र से ही मार्शल आर्ट सीखना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने मार्शल आर्ट से ग्रेजुएशन भी किया है। भारत के अलावा इंटरनेशनल स्तर पर विद्युत अपनी फिटनेस और मार्शल आर्ट के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत जामवाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में 'शेर सिंह राणा' और 'क्रैक' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक्टर विद्युत जामवाल ने 'कमांडों', 'सनक', 'खुदा हाफिज' जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। विद्युत की लगभग उनकी हर फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जाता है।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले गर्भवती थीं श्रीदेवी? वर्षों बाद बोनी कपूर का चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें