इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
बता दें कि विद्या ने 2005 में संजय दत्त- सैफ अली खान स्टारर परिणीता से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह लगे रहो मुन्ना भाई (2006), भूल भुलैया (2007), द डर्टी पिक्चर (2011), मिशन मंगल (2019) और जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2020 में उन्होंने फिल्म शकुंतला देवी में काम किया था। विद्या की दमदार अदाकारी की वजह से लोग उनकी फिल्में देखना चाहते हैं। हालांकि, एक एक्टर के तौर पर उनकी शुरू से इच्छा थी कि वह गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म में काम करें लेकिन विद्या का यह सपना अ्ब तक अधूरा है।
Alia Bhatt: आलिया ने साझा किया गर्भावस्था के दौरान काम का अनुभव, बोलीं- कुछ हफ्ते थोड़े मुश्किल थे क्योंकि...
गुलजार से कही थी यह बात
उस इंटरव्यू में विद्या ने कहा था, "मेरे पास कोई बकेट लिस्ट नहीं है। भगवान की कृपा से मेरी हर जरूरत हमेशा पूरी हुई है। मेरे माता-पिता ने हमें सपने देखने की आजादी दी। मेरी बहन एक विज्ञापन एजेंसी की वाइस प्रेसिडेंट है। मैं फिल्मों में आना चाहती थी। मैंने कभी भी एक स्टार बनने या कुछ फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने का सपना नहीं देखा था। मैं बस फिल्मों में काम करना चाहती थी। हां, मैं हमेशा से गुलजार साहब के साथ काम करना चाहती थी, लेकिन अब वह निर्देशन नहीं करते हैं। कई बार मैंने गुलजार साहब को बेशर्मी से कहा है, 'एक ऐड फिल्म कर लीजिए मेरे साथ'। मुझे वुडी एलेन के साथ भी काम करना करना है।'' गौरतलब है कि गुलजार ने अपने निर्देशन करियर में कई शानदार फिल्में बनाई हैं। उन्हें मौसम, अंगूर और माचिस जैसी फिल्मों के डायरेक्शन के लिए आज भी याद किया जाता है।