फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12th Fail: चीन में 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल, विक्रांत मैसी ने दिया अपडेट

Tue, 16 Apr 2024 07:38 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' साल 2023 की सबसे सफल फिल्मों में से एक साबित हुई। अब यह फिल्म चीन में बड़े स्तर पर रिलीज होने जा रही है। मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी ने बड़ा अपडेट साझा कर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' साल 2023 की सबसे सफल फिल्मों में से एक साबित हुई। फिल्म को समीक्षकों समेत दर्शकों और फिल्मी सितारों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। विक्रांत मैसी अभिनीत इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। वहीं अब फिल्म चीन में अपनी व्यापक रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता ने चीन में इसकी रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

चीन में 20 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी फिल्म

'12वीं फेल' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने साझा किया कि फिल्म चीन में 20 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी। अभिनेता ने कहा, 'इस पर कुछ महीनों से काम चल रहा है, लेकिन आखिरकार खबर सामने आ गई है और हर कोई जानता है कि फिल्म चीन में रिलीज हो रही है। चीन में हिंदी सिनेमा या भारतीय सिनेमा की भारी मांग है। 12वीं फेल को चीन में 20 हजार से अधिक स्क्रीन मिली है।'

विज्ञापन


Kareena Kapoor: इस किरदार को निभाने में बेबो को आया था मजा, आज खुद ही किया खुलासा, फिल्म को मिले थे तीन अवॉर्ड

'12वीं फेल' का धमाल

यह पूछे जाने पर कि क्या विक्रांत फिल्म के प्रचार के लिए चीन जाएंगे, अभिनेता ने कहा, 'अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी, लेकिन मैं वास्तव में उत्साहित हूं, क्योंकि लंबे समय के बाद ऐसा कुछ हुआ है।' '12वीं फेल' भारत में व्यापक रूप से रिलीज नहीं हुई और घरेलू बाजार में 56.75 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। अपने शुरुआती दिन में, फिल्म के पूरे भारत में लगभग 1,347 शो हुए। इसके मामूली बजट को देखते हुए, इसे फिल्म के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा गया। 

Zeenat Mumtaz: 'मैं अपने सहयोगियों को अपमानित नहीं करती...,' मुमताज की आलोचना पर जीनत अमान का पलटवार

चीन में फिल्म की रिलीज पर टिकीं निगाहें

रिलीज के कुछ ही समय बाद '12वीं फेल' स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई और सोशल मीडिया पर इसे काफी सराहना मिली। रिलीज होने के 25 हफ्ते बाद भी यह फिल्म भारत के सिनेमाघरों में लगी हुई है। भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ने के बाद साल 2020 में चीन ने भारतीय फिल्मों की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, 2022 में सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म 'छिछोरे' की चीनी रिलीज के साथ यह प्रतिबंध हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें