फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता: विक्की कौशल ने कटरीना कैफ संग सगाई की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, बोले- उसका भी टाइम आएगा

Sun, 17 Oct 2021 01:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

विक्की कौशल और कटरीना कैफ काफी समय से अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। वहीं, अब अभिनेता ने कटरीना कैफ संग अपनी सगाई की अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर का नाम अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ जोड़ा जाता है। दावा किया जाता है कि, विक्की और कटरीना काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने इस बात को कभी कबूल नहीं किया है। बीते दिनों, ऐसी खबर उड़ी थी कि, विक्की कौशल ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ से सगाई कर ली है। हालांकि, बाद में ये अफवाह साबित हुई। वहीं, अब विक्की कौशिल ने अपनी फिल्म ‘सरदार उधम’ के प्रमोशन के दौरान इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। इतना ही नहीं, विक्की ने ये भी कहा है कि, वह जल्द ही अब सगाई कर लेंगे।

विज्ञापन

 
कटरीना संग सगाई की अफवाह पर बोले विक्की कौशल
16 अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ रिलीज हुई है। विक्की इन दिनों इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें विक्की ने अपनी और कटरीना की सगाई की अफवाह को मीडिया की देन बताया है। विक्की ने कहा, ‘इस तरह की खबरें आपके दोस्तों ने फैलाई हैं (हंसते हुए)। मैं जल्द ही सगाई भी कर लूंगा... जब समय होगा। उसका भी टाइम आएगा।’
 
कई बार एक साथ स्पॉट हुए विक्की कौशल और कटरीना कैफ
विक्की कौशल और कटरीना कैफ पहली बार अंबानी परिवार की होली पार्टी में एंजाय करते हुए स्पॉट किए गए थे। उस दिन के बाद से ही दोनों का नाम एक साथ लिया जाता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि, विक्की और कटरीना दुनिया की नजरों से छिपकर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों कई बार एक साथ इवेंट और पार्टीज में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं, शुक्रवार को कटरीना विक्की की फिल्म ‘सरदार उधम’ की स्क्रिनिंग में भी पहुंची थीं।
विज्ञापन


विक्की के भाई ने दी थी प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले में पर विक्की कौशल के परिवार की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है। एक्टर के भाई सनी कौशल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे याद है कि, विक्की सुबह जिम गया था, तभी उनकी सगाई की अफवाहें आने लगी थीं। तो, जब वह घर लौटा, तो मां और पिताजी ने मज़ाक में उससे पूछा, ‘अरे यार, तेरी इंगेजमेंट हो गई, मिठाई तो खिला दे।’ तब विक्की ने उनसे कहा था, ‘जितनी असली इंगेजमेंट है, उतनी असली मिठाई भी खा लो।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें