फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Bahadur: 'सैम बहादुर' के निर्माताओं को बड़ा झटका, ऑनलाइन लीक हुई विक्की कौशल की फिल्म

Fri, 01 Dec 2023 12:24 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : social media
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज एक दिसबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को सेलेब्स से लेकर दर्शकों तक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच अब फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन


ऑनलाइन लीक हुई सैम बहादुर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' रिलीज के पहले दिन ही ऑनलाइन लीक हो गई है। इस फिल्म में विक्की के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख अहम भूमिका में है। रिपोर्ट्स की मानें तो, विक्की कौशल की सैम बहादुर रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन पायरेसी का शिकार हो गई है। इस फिल्म को तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज, तमिलएमवी, फिल्मीज़िला, इबोम्मा आदि जैसी टोरेंट वेबसाइटों ने 'सैम बहादुर' के एचडी प्रिंट लीक कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Sam Bahadur: कटरीना को नहीं पसंद है विक्की कौशल का यह लुक, बोले- स्टाइल चेंज करने से पहले सोचना पड़ता है
विज्ञापन


कमाई पर पड़ेगा असर
सैम बहादुर के मेकर्स ही नहीं बल्कि विक्की कौशल के फैंस के लिए भी फिल्म का ऑनलाइन लीक होना बड़ी निराशा है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से फिल्म की कमाई पर भारी असर देखने को मिल सकता है। बता दें कि मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा में विक्की ने भारत के पहले फील्ड मार्शल की मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


मुख्य भूमिका में ये सितारे
विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के अलावा नीरज काबी, एडवर्ड, गोविंद नामदेव और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा विक्की की पत्नी का किरदार निभा रही हैं, वहीं फातिमा सना ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। सैम बहादुर का टकराव रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से हुआ है।

यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Twitter Review: 'सैम मानेकशॉ' के रूप में फैंस को भाए विक्की, कुछ लोगों को आई फिल्म 'उरी' की याद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें