फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veere Di Wedding 2: रिया कपूर ने फिल्म के सीक्वल पर किया बड़ा खुलासा, फिर स्क्रीन साझा करेंगी करीना-सोनम?

Fri, 13 Oct 2023 11:40 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिया कपूर ने कहा, 'मैं इसे तब तक नहीं करना चाहती थी, जब तक मुझे पता नहीं था कि यह पहले वाले से बेहतर होगी और मुझे पता था कि यह बहुत कठिन होने वाला है क्योंकि 'वीरे दी वेडिंग' ही मेरा सब कुछ है।'
विज्ञापन
वीरे दी वेडिंग 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2018 में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' आई थी। इसमें करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म को शशांक घोष ने निर्देशित किया था। वहीं, रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। बीते काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच रिया कपूर ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि 'वीरे दी वेडिंग 2' बन रही है।
विज्ञापन


सीक्वल पर किया बोलीं रिया कपूर 
रिया कपूर ने एक बातचीत के दौरान फिल्म के सीक्वल का खुलासा करते हुए कहा कि वह 'वीरे दी वेडिंग 2' पर काम कर रही हैं। फिल्म के सीक्वल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म बहुत अलग होगी और कोई क्या अपेक्षा करता है यह फिल्म वैसी नहीं होने वाली है। इसके साथ ही रिया ने बताया कि सीक्वल बनाने में उन्हें इतना समय क्यों लगा। उन्होंने कहा, 'मैं इसे तब तक नहीं करना चाहती थी, जब तक मुझे पता नहीं था कि यह पहले वाले से बेहतर होगी और मुझे पता था कि यह बहुत कठिन होने वाला है क्योंकि 'वीरे दी वेडिंग' ही मेरा सब कुछ है।'

सालार के कारण डंकी होगी पोस्टपोन?
विज्ञापन


रिया कपूर ने किया बड़ा खुलासा
रिया आखिरकार 'वीरे दी वेडिंग 2' की कहानी से अब खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है और वह इससे काफी ज्यादा जुड़ी हुई हैं। यदि उन्हें पहली फिल्म बनाने में उतनी खुशी नहीं मिलती, जितनी फिल्म बनाने में मिली थी, तो वह इसके सीक्वल पर काम नहीं करना चाहती थीं। रिया कपूर ने खुलासा करते हुए कहा, 'तो, हां, वीरे दी वेडिंग 2 पर काम चल रहा है।' रिया ने फिल्म के सीक्वल पर काम करने की पुष्टि की है, अब तक सीक्वल के कलाकारों को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


Sushmita Sen: अभिनय से आठ वर्षों तक दूर रहीं सुष्मिता सेना, अब इंडस्ट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

फिर स्क्रीन साझा कर सकती हैं करीना-सोनम
फिल्म में कलाकारों को लेकर ऐसी अफवाहें सामने आ रही है कि करीना कपूर और सोनम कपूर एक बार फिर साथ में स्क्रीन साझा करेंगी। फिल्म के सीक्वल की खबरें सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। दर्शकों को इस फिल्म के सीक्वल का पहले से ही बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि इससे पहले खबरें सामने आई थीं कि 'वीरे दी वेडिंग 2' अगले वर्ष 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

Nusrat Fateh Ali Khan: पिता की मौत ने नुसरत को बनाया था दस्तारबंदी, इस लालच में ली थी सुरों की तालीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें