फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vashu Bhagnani: वाशु भगनानी ने नेटफ्लिक्स पर लगाया 250 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 08 Oct 2024 01:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने वैश्विक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ 250 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार (7 अक्तूबर) को, नेटफ्लिक्स की हिंदी फिल्म लाइसेंसिंग प्रमुख विभा चोपड़ा से ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने लगभग छह घंटे तक पूछताछ की। 
विज्ञापन
वाशु भगनानी-नेटफ्लिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने वैश्विक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ 250 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। अप्रैल में भगनानी की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। सोमवार (7 अक्तूबर) को, नेटफ्लिक्स की हिंदी फिल्म लाइसेंसिंग प्रमुख विभा चोपड़ा से ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने लगभग छह घंटे तक पूछताछ की और मंगलवार को फिर से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

साल 2022 में साइन किया अनुबंध

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भगनानी ने सितंबर 2022 में नेटफ्लिक्स के साथ तीन फिल्मों के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। सौदे में कहा गया कि नेटफ्लिक्स उन्हें इन फिल्मों के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये भुगतान करेगा और रिलीज के बाद के मुनाफे से अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा।

वाशु भगनानी का बड़ा दावा 

हालांकि, भगनानी का दावा है कि उन्हें नेटफ्लिक्स से केवल 60 करोड़ रुपये मिले। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्ट्रीमिंग सेवा ने उनकी फिल्म 'हीरो नंबर 1' का लाइसेंस एकतरफा रद्द कर दिया, जिससे उन्हें 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वाशु भगनानी ने नेटफ्लिक्स पर 'हीरो नंबर 1' से संबंधित 200 करोड़ रुपये और अन्य 47 करोड़ रुपये रोकने का आरोप लगाया है। यही वजह है कि भगनानी को ईओडब्ल्यू से संपर्क करना पड़ा। 

Singham Again: 'सिंघम अगेन' देखने के लिए ये बॉलीवुड सितारे भी हैं बेताब, ट्रेलर देख इस अंदाज में की तारीफ

कौन सी हैं वो तीन फिल्में?

भगनानी ने नेटफ्लिक्स को जो तीन फिल्में दीं वे 'हीरो नंबर 1', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' थीं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि 'बड़े मियां छोटे मियां' नेटफ्लिक्स पर 6 जून, 2024 को रिलीज हुई थी, जबकि 'मिशन रानीगंज' का प्रीमियर 1 दिसंबर, 2023 को हुआ था।

Varun Dhawan: बहुप्रतीक्षित 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर देख रोमांचित हुए वरुण धवन, बेबी जॉन अभिनेता बोले- यह है...
विज्ञापन

विभा चोपड़ा से आज फिर होगी पूछताछ

पूछताछ के दौरान, चोपड़ा ने दावा किया कि वह अक्तूबर 2023 से नेटफ्लिक्स में हिंदी फिल्म लाइसेंसिंग प्रमुख के रूप में काम कर रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। पुलिस ने उन्हें मंगलवार (8 अक्तूबर) को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच, भगनानी हाल ही में तब सुर्खियों में आए जब 'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्देशक अली अब्बास जफर, 'मिशन रानीगंज' के निर्देशक टीनू देसाई और 'गणपत' फिल्म निर्माता विकास बहल ने दावा किया कि उन्हें पूजा एंटरटेनमेंट से भुगतान नहीं मिला है।

नेटफ्लिक्स ने दावों को बताया निराधार

हालांकि, नेटफ्लिक्स ने अपने बयान में इन दावों को निराधार बताया है। नेटफ्लिक्स के प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'ये दावे पूरी तरह से निराधार हैं। वास्तव में पूजा एंटरटेनमेंट को नेटफ्लिक्स का पैसा चुकाना है। हमारे पास भारतीय रचनात्मक समुदाय के साथ साझेदारी का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है और हम इस विवाद को सुलझाने के लिए अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।



Deepika Padukone: 'सिंघम अगेन' के प्रचार में जुटी 'लेडी सिंघम', बिटिया के जन्म के बाद दीपिका का पहला पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें