फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Agarwal: वरुण सूद की बहन ने दिव्या अग्रवाल से सरेआम मांगे 'खानदानी गहने', एक्ट्रेस ने कहा- न कभी पहना..

Fri, 24 Feb 2023 08:58 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी विनर, स्प्लिट्सविला और ऐस ऑफ स्पेस जैसे कई शोज में आने वाली दिव्या अग्रवाल आए दिन अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। वह लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे और शादी भी करने वाले थे। लेकिन मार्च 2022 में दिव्या ने अचानक वरुण सूद से ब्रेकअप कर लिया, जिसे सुनने के बाद दोनों के फैंस काफी चौंक गए थे। ब्रेकअप के कुछ ही महीने बाद दिव्या ने अपने पुराने दोस्त अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली। अब वरुण की बहन ने दिव्या से अपने खानदानी गहने वापिस मांगे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बीच खूब बहसबाजी हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण सूद की बहन अक्षिता ने दिव्या पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके खानदानी गहने वापस नहीं किए थे। एक्टर की बहन ने ये भी कहा कि दिव्या उनके परिवार की खामोशी का फायदा उठा रही हैं। 10-15 दिन से उनके मैनेजर के पास भी मैसेज किया जा रहा है, लेकिन वह रिप्लाई नहीं कर रही हैं। इसके बाद दिव्या और वरुण की बहन के बीच सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर दिव्या अग्रवाल ने वरुण के परिवार की खानदानी ज्वेलरी की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'ज्वेलरी को वापस कर रही हूं'। इसके साथ उन्होंने फनी इमोजी भी बनाई। तो वहीं लोगों ने इस ज्वेलरी का मजाक बनाए जाने पर गुस्सा निकाला है। आगे दिव्या ने लिखा, उन्होंने न ही कभी गहनों की मांग की थी और न ही कभी उन्हें पहना। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनकी मैनेजर हॉस्पिटल में है। इसके बावजूद वह फोन ले रही है और मुझे फोन कर इसके बारे में याद दिला रही है और अगर यह वरुण की फैमिली के लिए इतना जरूरी है तो अभी तक इंतजार क्यों किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अब ये गहने वापस लौटा दिए। 
 
 
 

4 of 5
दिव्या अग्रवाल, अपूर्व पडगांवकर - फोटो : Instagram
बता दें कि दिव्या अग्रवाल, अपूर्व पडगांवकर से पहले वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों का ये रिश्ता चार साल तक और फिर मार्च, 2022 में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। इसके ठीक 9 महीने बाद दिव्या ने अपूर्व से सगाई कर ली। इस बात को लेकर दिव्या को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था। दिव्या को लोगों ने 'गोल्ड डिगर' तक कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
वहीं, दिव्या अपूर्व को पिछले करीब सात साल से जानती हैं। दोनों ने साल 2015-18 के बीच में एक दूसरे को डेट भी किया था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से रिश्ता टूट गया था। इसके बाद दिव्या की लाइफ में एक्टर वरुण सूद ने एंट्री की और लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे। इसी के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। बता दें कि वरुण सूद से पहले दिव्या अग्रवाल ने प्रियांक शर्मा को भी डेट किया था।

यह भी पढ़ें: कनाडाई नागरिकता छोड़ने की तैयारी में अक्षय कुमार, बोले- भारत मेरे लिए सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें