फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: धनतेरस के मौके पर वरुण धवन ने दिखाई अपने ऑफिस की झलक, वीडियो शेयर कर फैंस को गिनाईं उपलब्धियां

Fri, 10 Nov 2023 07:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता वरुण धवन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देने वाले वरुण धवन सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं। वरुण धवन ने कम वक्त में ही अपने एक अलग मुकाम बना लिया है। वरुण आए दिन खबरों की सुर्खियों में बने रहते हैं। आज धनतेरस के खास अवसर पर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण दिवाली पूजा के लिए अपने ऑफिस पहुंचे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में वरुण धवन के ऑफिस की एक झलक देखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। साथ ही अपनी जिंदगी के बारे में भी सोशल मीडिया के जरिए बताते रहते हैं। इस बीच शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर वरुण धवन ने एक लेटेस्ट वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में वरुण धवन अपने चाहने वालों को दफ्तर की झलक दिखा रहे हैं। वरुण इस वीडियो में अपनी अचीवमेंट गिनाते हुए नजर आ रहे हैं। स्कूल कॉलेज में पढ़ाई के सर्टिफिकेट, खेल-कूद में जीते गए मेडल और फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स को वरुण धवन ने इस वीडियो में दिखाया है।
 

4 of 5
वरुण धवन - फोटो : insta
इस वीडियो में वरुण धवन ने इस बात की जानकारी दी है कि वह अपने ऑफिस में धनतेरस पूजा के उपलक्ष्य में शामिल हुए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो के कैप्शन में वरुण धवन ने फैंस को दिवाली और धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो को देखने पर ये साफ कहा जा सकता है कि आलीशान घर की तरह उनका ऑफिस भी काफी शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वरुण के वर्क फ्रंट की तरफ तो वह साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली की 'वीडी 18' में नजर आएंगे।  यह पहली फिल्म है जिसमें वरुण धवन एटली कुमार के साथ काम करते नजर आएंगे। मेकर्स इस फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़ें: तुनिशा सुसाइड केस में शीजान खान की बढ़ीं मुश्किलें, हाई कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें