अभिनेता वरुण धवन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देने वाले वरुण धवन सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं। वरुण धवन ने कम वक्त में ही अपने एक अलग मुकाम बना लिया है। वरुण आए दिन खबरों की सुर्खियों में बने रहते हैं। आज धनतेरस के खास अवसर पर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण दिवाली पूजा के लिए अपने ऑफिस पहुंचे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में वरुण धवन के ऑफिस की एक झलक देखते हैं।