अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अब तक इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं था और इसे 'VD 18' कहा जा रहा था। आज इसके टाइटल का एलान दमदार टीजर के साथ कर दिया गया है। वरुण धवन की इस फिल्म का नाम 'बेबी जॉन' है। टीजर में वरुण दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। 'बेबी जॉन' एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म को निर्देशक एटली पेश कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी ए. कालीस्वरन के कंधों पर है।
इस तारीख को होगी रिलीज
'बेबी जॉन' का फर्स्ट लुक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। चंद सेकेंड का ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें वरुण धवन तीखे तेवर दिखाते नजर आ रहे हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार अभिनेता जबर्दस्त एक्शन मोड में दिखाई देंगे। टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी है। ये फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में लगेगी।
यह भी पढ़ें: Grammy Award 2024: ग्रैमी सम्मान पाकर खुश हैं ये भारतीय कलाकार, अवॉर्ड को बताया भारत की उपलब्धि
फैंस ने दी प्रतिक्रिया
वरुण धवन का लुक देखने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'आप इस अवतार में कमाल कर रहे हैं।' वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, 'ओएमजी, 'बेबी जॉन' की ये वीडियो शानदार लग रही है।' एक अन्य ने कहा, 'वाह, यह बिल्कुल ब्लॉकबस्टर फिल्म है।' वरुण धवन के फैंस फिल्म की घोषणा के बाद से ही 'बेबी जॉन' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कीर्ति सुरेश और वामिका भी आएंगे नजर
'बेबी जॉन' मुराद खेतानी और एटली का संयुक्त प्रयास है। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वरुण के आलावा इसमें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी हैं। इस फिल्म से कीर्ति सुरेश की बॉलीवुड में एंट्री होगी। यह फिल्म जियो स्टूडियोज, एटली के ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।
यह भी पढ़ें: Maahi: शान के बेटे माही का ‘साॅरी‘ में चलेगा जादू, सारेगामा लेकर आया नई सुरीली आवाज