सिनेमा जगत के लोग मानते हैं कि उर्वशी उन प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी असल काबिलियत का प्रदर्शन होना अब भी बाकी है। अपनी लुभावनी तस्वीरों और ट्रेंडी कंटेंट से सोशल मीडिया पर वह अपने प्रशंसकों से लगातार संवाद बनाए रखती हैं और पिया वुर्ट्ज़बैक, कैट्रिओना ग्रे, एरियाना गुटिरेज, क्लेरिसा मोलिना जैसी सुंदरियों की दौड़ में अपना आत्मविश्वास हमेशा बनाए रखती हैं।
गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला इन दिनों एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन तमिल फिल्म में काम कर रही हैं। यह उनकी पहली तमिल फिल्म होगी। इस फिल्म में वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी। अभिनेत्री को हाल ही में गुरु रंधावा के साथ उनके गीत ‘डूब गए’ में भी देखा गया और साथ ही उर्वशी रौतेला जियो स्टूडियो की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं।