हाय हाय ये मजबूरी पर किया जबरदस्त डांस
शेयर किए गए इसे वीडियो में जहां अंजलि अरोड़ा ब्लू कलर के प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रही हैं, तो वहीं उर्फी जावेद इस बार भी न्यूड कलर की जरा अलग हटकर ड्रेस में दिखाई दीं। दोनों को जमकर ठुमके लगाते देखा जा सकता है। बता दें कि उर्फी जावेद का ये गाना 1974 में रिलीज हुई 'रोटी, कपड़ा और मकान' फिल्म के 'आए हाय ये मजबूरी' का रिक्रिएशन है। इस नए गाने में श्रुति राणे ने अपनी आवाज दी है और लीरिक्स राजेश मंथन के हैं। बता दें कि यह गाना सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।
यूजर्स ने उड़ाया जमकर मजाक
उर्फी जावेद और अंजलि अरोड़ा को लोग अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल करते नजर आते हैं। अब जबकि दोनों साथ में डांस करती दिखाई दे रही हैं तो ट्रोलिंग करने के साथ ही लोग जमकर मजेदार प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'दोनों जोकर एक साथ'। दूसरे ने लिखा- 'गाना अच्छा है लेकिन लड़कियां एक दम घटिया'। इसी तरह से अन्य भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।