पठान
शाहरुख खान की फिल्म पठान साल 2023 में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। वहीं, जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म से बादशाह खान बड़े पर्दे पर लगभग चार साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्हें फिल्म जीरो में देखा गया था। शाहरुख खान को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना यह होगा कि यह मूवी कितना बेहतर प्रदर्शन करती है।
यह भी पढ़ें-
Who is first Female Actor: हिंदी सिनेमा के इतिहास में निकली बड़ी खामी, फातिमा बेगम नहीं हैं पहली अभिनेत्री
आदिपुरुष
आदिपुरुष में साउथ के बेहतरीन अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से काफी चर्चा में है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, कृति सेनन भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जिसके बाद इसकी डेट में बदलाव किया गया। अब यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। फिल्म रामायण पर आधारित है, जिसमें प्रभास ने भगवान श्रीराम की भूमिका अदा की है तो कृति सेनन माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इनके अलावा साल 2023 में अर्जुन कपूर की कुत्ते, सिद्धार्थ मल्होत्री की मिशन मजनू, जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की तेहरान और गांधी गोडसे-एक युद्ध जैसी फिल्में भी देखने को मिलेंगी।
यह भी पढ़ें-
Tunisha Sharma: इन सेलेब्स की मौत के बाद पार्टनर पर घूमी थी शक की सुई, आज तक नहीं सुलझी मौत की गुत्थी