फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uorfi Javed: आदित्य चोपड़ा के बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- आपके भाई उदय अच्छे एक्टर नहीं

Mon, 20 Feb 2023 06:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उदय चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, इसके बाद उनके करियर का ग्राफ ऊपर नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
उर्फी जावेद, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्फी जावेद अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर वह कुछ न कुछ ऐसा कह देती हैं, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में यश चोपड़ा की रिलीज हुई डॉक्युमेंट्री सीरीज द रोमैंटिक्स में आदित्य चोपड़ा नेपोटिज्म पर खुलकर बात करते नजर आए थे। अब इस पर टिप्पणी करके उर्फी चर्चा में आ गई हैं। 

विज्ञापन

#Askkangana: उद्धव ठाकरे और संजय राउत को कंगना ने दिया जवाब, बताया राजनीति में कब करेंगी एंट्री

उर्फी जावेद - फोटो : social media
उर्फी ने दी प्रतिक्रिया
दरअसल, द रोमैंटिक्स में आदित्य कहते दिखे थे कि यश चोपड़ा का बेटा होने के बावजूद वह उन्हें स्टार नहीं बना सके। उनकी इस बात पर अब उर्फी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''इस बयान में मुझे उनकी अज्ञानता परेशान कर रही है। भाई-भतीजावाद सफलता के बारे में नहीं है, यह अवसरों के बारे में है। उदय चोपड़ा दिखने में अच्छे नहीं थे (ऐसा नहीं है कि यह मायने रखता है लेकिन मैं एक प्वॉइंट रख रही हूं), एक अच्छे अभिनेता नहीं थे, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह विफल रहीं, लेकिन फिर भी उन्हें काम मिलता रहा। अगर कोई उदय चौहान होता तो उसे ये सारे मौके सिर्फ एक असफल फिल्म के बाद नहीं मिलते। क्या आप लोग इसका इस्तेमाल करके भाई-भतीजावाद का बचाव करने जा रहे हैं?"
Bollywood: भारी भरकम बजट वाली फिल्मों से बेहतर हैं ये शॉर्ट मूवीज, गंभीर मुद्दों पर फोकस कर बटोरी वाहवाही
विज्ञापन

उदय चोपड़ा
नौ साल से बड़े पर्दे से दूर उदय
बता दें  कि उदय चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, इसके बाद उनके करियर का ग्राफ ऊपर नहीं चढ़ सका था। मेरे यार की शादी है, सुपारी और नील एंड निक्की जैसी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। साल 2013 में उदय आखिरी बार धूम 3 में नजर आए थे। बीते नौ साल से वह बड़े पर्दे से दूर हैं। 
#AskSRK: फैन ने शाहरुख को दी FIR फाइल कराने की धमकी, अभिनेता बोले- प्लीज मत कराओ यार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें