अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोमवार को उस वक़्त फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी जब टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने उनकी नाराज़गी का जवाब दिया।
दरअसल उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर लगे अपने एक वीडियो को लेकर क्लिक करें ग़ुस्सा जताया था, जिसके नीचे लिखा, "ओह माय गॉड ! दीपिका पादुकोण क्लीवेज शो!"
इस मुद्दे पर दीपिका को बहुत से लोगों का समर्थन भी मिला। सोमवार को टाइम्स ऑफ इंडिया ने दीपिका को लंबा चौड़ा जवाब देते हुए लिखा, "क्या दीपिका ये चाहती है कि हम उनकी तस्वीरें जो कि किसी सामाजिक कार्यक्रम में ली गई है, उनसे पूछ कर छापें। इस जवाब में दीपिका पर प्रचार पाने के लिए इस मुद्दे को तूल देने का आरोप भी लगाया गया है.