प्रियंका चोपड़ा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 70 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसके लिए उन्होंने अपने फॉलोवर्स को धन्यवाद दिया। 32 वर्षीय अभिनेत्री ने 2009 में ट्विटर पर अकाउंट की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने ट्विटर पर अपने लिए फैंस की एक बड़ी संख्या आकर्षित की है।
सोशल मीडिया की बहुत बड़ी यूजर प्रियंका ने अपने इन प्रशंसकों का धन्यवाद देते हुए कहा है, "पीसी के सभी 7 मिलियन प्रशंसकों को धन्यवाद...हमारा परिवार बड़ा हो रहा है...आपका प्रेम मुझे आगे बढ़ाता रहता है..."