फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: तू झूठी मैं मक्कार का टाइटल ट्रैक है रणबीर का बायोपिक सॉन्ग? एक्टर से जानें गाने के पीछे का सच

Fri, 17 Feb 2023 04:35 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के टाइटल ट्रैक सॉन्ग 'प्यार होता कई बार' को लेकर रणबीर कपूर ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने फैंस को बोला कि यह उनके जीवन पर आधारित नहीं है। यह गाना उनकी बायोपिक नहीं है। 

विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आने वाली है। फिल्म में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। दोनों ही कलाकार पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। तू झूठी मैं मक्कार का निर्देशन लव रंजन ने किया है। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'प्यार होता कई बार' रिलीज हुआ। अब फैंस रणबीर को लेकर कमेंट कर रहे हैं कि यह सॉन्ग उनकी बायोपिक है। रणबीर ने फैंस के कमेंट्स पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

Tu Jhoothi Main Makkar - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर बोले- मेरी बायोपिक नहीं है
दरअसल इन दिनों रणबीर कपूर अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच वह फिल्म के प्रमोशन को लेकर एक इवेंट को अटेंड करने के लिए पहुंचे। इस दौरान रणबीर ने अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया। उन्होंने फिल्म के गाने 'प्यार होता कई बार' को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया कि यह उनका बायोपिक सॉन्ग नहीं है। रणबीर ने कहा, 'मैं यह बता देना चाहता हूं कि यह मेरा बायोपिक वाला गाना नहीं है। तू झूठी मैं मक्कार में मेरा किरदार किसी कैसानोवा का नहीं है। मैं इस फिल्म में उन लोगों की मदद करता हूं, जिनकी जिंदगी में कई प्रकार की समस्याएं हैं। मैं उनकी परेशानियों का समाधान करने आया हूं। यह फिल्म मेरी जिंदगी पर आधारित नहीं है।'

Bad Habbits : बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को सिगरेट की बुरी लत, लाख कोशिश के बावजूद भी नहीं कर पाईं काबू
विज्ञापन

Tu Jhoothi Main Makkar - फोटो : सोशल मीडिया
आठ मार्च को रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें अभिनेता रणबीर कपूर बीते साल फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ पत्नी आलिया भट्ट भी नजर आई थीं। इसके बाद अब वह तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर संग नजर आने वाले हैं। य़ह फिल्म सिनेमाघरों में होली के मौके पर यानी आठ मार्च को रिलीज होगी।

Bruce Willis: एक्शन सुपरस्टार ब्रूस विलिस की तबीयत बिगड़ी, परिवार ने किया नई बीमारी से पीड़ित होने का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें