फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: पाकिस्तान में 22 साल बाद फिर एक्शन अवतार दिखाएंगे सनी देओल, हैंडपंप की जगह इस बार उखाड़ेंगे यह चीज

Fri, 17 Feb 2023 04:31 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल हो रही इस तस्वीर में 'तारा सिंह' हैडपंप नहीं, बल्कि सीमेंट का पोल उखाड़ते नजर आए। यह फोटो फिल्म के सेट से लीक हुई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
सनी देओल, अमीषा पटेल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2001 में आई बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'गदर’ अपने समय की सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज था। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी 'गदर-2’ रिलीज होने को तैयार है। डायरेक्टर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था। 'गदर' में तमाम ऐसे आइकॉनिक सीन थे, जिन्हें देखकर थिएटर में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती थी। चाहे वह हैंडपंप उखाड़ने का सीन हो या फिर चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करने वाला सीन।

विज्ञापन

सनी देेओल, अमीषा पटेल - फोटो : social media

फिल्म ने दमदार स्टोरी लाइन से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। लोग 22 साल बाद भी 'तारा सिंह' और 'सकीना' की लव स्टोरी भूल नहीं पाए हैं। 'सकीना' के प्यार में डूबे 'तारा सिंह' ने दीवानगी की सारी हदें पार कर थीं और उन्हें लेने के लिए पाकिस्तान चले गए थे। अब इस प्रेम कहानी का दूसरा पार्ट यानी 'गदर-2’ जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

सनी देेओल - फोटो : social media
इस पोस्ट में 'तारा सिंह' हैडपंप नहीं, बल्कि सीमेंट का पोल उखाड़ते नजर आए। यह फोटो फिल्म के सेट से लीक हुई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस सीन में गुस्से में चूर 'तारा सिंह' सीमेंट का पोल उखाड़ते दिखे। सनी देओल के फैंस इस तस्वीर को देखने के बाद काफी एक्साइटेड हैं। लोगों में फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है।

सनी देेओल, अमीषा पटेल - फोटो : social media

फिल्म 'गदर-2’ के सेट से पहले भी एक तस्वीर लीक हुई थी, जिसमें 'तारा सिंह' बैलगाड़ी का चक्का उठाते दिखाई दिए थे। फिल्म के सेट से लीक होने वाली तस्वीरों ने फिल्म को लेकर लोगों के मन में काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। इतना ही नहीं 'गदर-2’ का एक रोमांटिक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

 

विज्ञापन

अमीषा पटेल - फोटो : social media

इस वीडियो में 'सकीना' और 'तारा' एक दूसरे की मोहब्बत में डूबे नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस मोशन पोस्टर में 'सकीना' पीले रंग के सूट में कुर्सी पर बैठी नजर आईं। वहीं, पास बैठे 'तारा सिंह' प्यार भरी निगाहों से उन्हें टकटकी लगाकर निहारते दिखे। फिल्म का आइकॉनिक गाना 'उड़ जा काले कावां' इस बेहद रोमांटिक मोशन पोस्टर के बैकग्राउंड में बज रहा था।

यह भी पढ़ें-  Kandahar Teaser: हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर कंधार का धमाकेदार टीजर रिलीज, दर्शकों को भा गई बटलर-अली फजल की जुगलबंदी


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें