बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और इंडस्ट्री की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भले ही फिल्मी दुनिया पर कोई खास असर नहीं दिखा पाई। लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार लोगों के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने 2 नंवबर को अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उन्होंने अपना फिटनेस फोटोशूट भी शेयर कराया था। इसके बाद उन्होंने इसी शूट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी बॉडी पर बने टैटू को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
इस तस्वीर में अभिनेत्री स्पोर्ट्स ब्रा और ट्रैक पैंट पहने अपनी कमर में बने टैटू को दिखाते नजर आईं। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स ने जहां ईशा की फिटनेस की तारीफ की, तो वहीं एक यूजर को उनकी यह तस्वीर पसंद नहीं आई है। उनकी इस तस्वीर को देख यहां कई लोगों ने ईशा के फिगर और उनके कमर पर बने टैटू की तारीफ की।
हालांकि, उनके कुछ फैंस इस तस्वीर को देख नाखुश भी नजर आए। ईशा के ऐसे ही एक फैन ने उनकी तस्वीर पर कमेंट किया कि तुम्हारी शादी हो गई है, इस तरह की फोटो शेयर करना बंद करो।
दो बच्चों की मां ईशा 40 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में किसी अन्य अभिनेत्री से कम नहीं हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी ग्लैमरस फोटो फैंस के साथ साझा की हो।
ईशा अपने माता- पिता की तरह बॉलीवुड में अपनी खास पहचान नहीं बना पाईं। हालांकि, इसके बाद भी वह एक जाना- माना नाम हैं। वह भले ही फिल्मों में कोई खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन, वह डिजिटल प्लेटफॉर्म और ब्रांड एंडोर्समेंट में काफी एक्टिव हैं। आखिरी बार उन्हेंशॉर्ट फिल्म केकवॉक में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था।