फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: कन्नड़ अभिनेता शंकर राव का निधन, 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Tue, 19 Oct 2021 11:10 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शंकर राव का बेंगलुरु में 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। 
विज्ञापन
कन्नड़ अभिनेता शंकर राव का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता शंकर राव का बेंगलुरु में निधन हो गया है। अभिनेता ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।  तुमकुरु के रहने वाले शंकर राव ने बेंगलुरु में एक थिएटर कलाकार के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कलाक्षेत्र नामक अपने खुद के एक थिएटर की स्थापना भी की थी, जिसे शुरू में उनके मासिक तनख्वाह से वित्तीय सहायता दी जाती थी। 

हालांकि, बाद में थिएटर की लोकप्रियता बढ़ने पर उन्होंने यारा साक्षी नामक एक नाटक प्रस्तुत किया। यह नाटक ब्रिटिश लेखक अगाथा क्रिस्टी की एक शॉर्ट स्टोरी द विटनेस फॉर द प्रॉसिक्यूशन पर आधारित था। शंकर राव का यह नाटक काफी हिट हुआ और इसने उनके लिए नए दरवाजे खोलें।  

विज्ञापन

कन्नड़ अभिनेता शंकर राव का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

बाद में एक फिल्म निर्माता ने कन्नड़ नाटक ‘यारा साक्षी’ को एक फीचर फिल्म में बदलने के लिए शंकर राव और उनकी टीम से संपर्क किया। इस फिल्म के जरिए उन्हें सफलतापूर्वक मंच से बड़े पर्दे पर पहुंचने का रास्ता मिल गया। 

विज्ञापन

कन्नड़ अभिनेता शंकर राव का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता एम आर विट्ठल के निर्देशन में शंकर ने पर्दे पर अभिनय के पाठ सीखे और उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया। लेकिन उनके लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक पापा पांडु में ‘बॉस बलाराजू’ के किरदार ने एक अलग पहचान दिलाई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें