फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: ग्रैमी पुरस्कार विजेता सिंगर नाओमी जुड का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 01 May 2022 07:56 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 इस बारे में  नाओमी की बेटी और अभिनेत्री एशले जुड ने शनिवार को एक बयान में करते हुए जानकारी दी।

विज्ञापन
नाओमी जुड - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई ग्रैमी पुरस्कार विजेता रहीं नाओमी जुड का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बारे में  नाओमी की बेटी और अभिनेत्री एशले जुड ने शनिवार को एक बयान में करते हुए जानकारी दी।शनिवार को जारी अपने बयान में एक्ट्रेस एशले ने कहा कि, 'आज हम बहनों ने एक त्रासदी का अनुभव किया। हमने मानसिक बीमारी के चलते अपनी मां को खो दिया।' उन्होंने आगे लिखा कि,"हम बिखर गए हैं। हम गहरे दुख में हैं और हम जानते हैं कि जैसे हम उनसे प्यार करते थे, वैसे ही जनता भी उनसे प्यार करती है।"

विज्ञापन


नाओमी के पति और उनके साथी गायक साथी गायक लैरी स्ट्रिकलैंड की ओर से एक बयान में जानकारी दी गई कि जुड का टेनेसी के नैशविले के पास निधन हुआ। फिलहाल नाओमी की मौत के बारे में किसी भी तरह का कोई विवरण जारी नहीं किया गया है। दुख की इस घड़ी में परिवार ने गोपनीयता की मांग की है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक 1980 और 1990 के दशक में जुड्स के पास कई सोलो गानों की सीरीज थी। जबकि साल 1994 में उन्होंने 12 गानों का एक एल्बम तैयार किया, जो ग्रैमी-विजेता हिट व्हाई नॉट मी, मामा हीज़ क्रेज़ी जैसे गानों से भी ऊपर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें