डॉक्टरों के अनुसार नागा की तबीयत वायरल फीवर और डिहाईड्रेशन की वजह से बिगड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म के लिए खुद को तैयार करने के लिए कुछ दिनों से स्ट्रिक्ट नॉन लिक्विड डाइट पर थे। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में उनके मसल्स को दिखाने के लिए उन्हें डिहाइड्रेट मोड पर रखा गया था। जिसकी वजह से उनके शरीर में मिनरल्स की हुई और वह चक्कर खा कर गिर गए।
आपको बता दें कि नागा शौर्य की तबीयत अब स्थिर है। हालांकि अभी तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक उनकी हालत स्टेबल नहीं हो जाती तब तक उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूरी तरह ठीक होने के बाद ही अभिनेता दोबारा फिल्म की शूटिंग पर लौट पाएंगे।
हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी शादी के कार्ड का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। जिसे देख फैंस बहुत खुश हुए और उन्हें शादी की बधाइयां भी दी थी। शूटिंग के बाद नागा शौर्य इसी महीने 20 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी के साथ शादी करने वाले है। नागा ने कृष्ण वृंदा विहारी और लक्ष्य जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से फिल्मी क्षेत्र में अपना नाम बनाया है। इतना ही नहीं वर्ष 2014 में उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता चंदामामा कथालु फिल्म में भी काम किया था।