फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avneet Kaur: 'टीकू वेड्स शेरू' के पोस्टर खुद को देख भावुक हुईं अवनीत, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

Sun, 25 Jun 2023 09:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री ने इस पोस्ट के जरिए यह भी बताया है कि उनके माता-पिता ने कई वर्षों तक लंबी दूरी की यात्रा की ताकि उनके सपने पूरे हो सकें। 
विज्ञापन
अवनीत कौर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवनीत कौर इन दिनों अपनी फिल्म टीकू वेड्स शेरू को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट हैं। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने इंडस्ट्री में तब प्रवेश किया जब वह केवल 8 वर्ष की थीं। अवनीत ने अपनी इस यात्रा और संघर्ष के दिनों को सोशल मीडिया पर याद किया है। अभिनेत्री खुलासा किया कि कैसे वह 12 साल पहले एक डांस रियलिटी शो में मुंबई आई थीं और तभी उनकी यात्रा शुरू हुई।

विज्ञापन

Prabhas Lokesh: लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! बनाने जा रहे अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म?

अवनीत ने शेयर लिखा इमोशनल नोट
अभिनेत्री ने इस पोस्ट के जरिए यह भी बताया है कि उनके माता-पिता ने कई वर्षों तक लंबी दूरी की यात्रा की ताकि उनके सपने पूरे हो सकें। अवनीत ने पोस्ट में लिखा, “12 साल पहले, मैं एक डांस रियलिटी शो के प्रतियोगी के रूप में सपनों के इस शहर में आई थी, जिसे अब मैं अपना घर मुंबई कहती हूं। हमारे पास छत नहीं थी, जब भी मौका मिला हमने कई घर बदले। मेरे माता-पिता ने मेरे लिए लंबी दूरी तय की। हमने सिर्फ ऑडिशन देने के लिए बसों, ट्रेनों, स्कूटरों में घंटों यात्रा की। इतने साल के बाद आखिरकार खुद को एक होर्डिंग पर देखना एक सपने के अलावा और कुछ नहीं लगता। आखिरकार मैं हीरोइन बन गई। इसे संभव बनाने के लिए मणिकर्णिका फिल्म और कंगना रणौत को धन्यवाद।''
Tuntun Trailer Out: भोजपुरी फिल्म 'टुनटुन' का ट्रेलर जारी, इमोशनल कर देगी नीलम गिरी संग डॉग की बॉन्डिंग
विज्ञापन

फैंस दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया
अवनीत के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आज मैंने फिल्म देखी। आपका अभिनय बहुत अच्छा लगा। कंगना मैम ने अपनी फिल्म के लिए सही अभिनेत्री का चुनाव किया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''आपकी एक्टिगं कमाल थी।'' इसके अलावा  बहुत से  यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अवनीत अभी तक कई फिल्म टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। अलादीन और चिड़ियाखाना जैसे सीरियल से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई।
Tamannaah Bhatia: होटल से चीजें चुराने वाले सवाल पर तमन्ना का खुलासा, बोलीं- चुराया नहीं इतने का खरीदा बाथरोब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें