फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC: दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला बनीं सीजन की पहली करोड़पति, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल का जवाब?

Thu, 26 Aug 2021 06:10 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 - फोटो : सोशल मीडिया
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 का शानदार आगाज हो चुका है।  24 अगस्त यानी सोमवार को सीनी टीवी पर अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का प्रीमियर हुआ।  हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है।  इस प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 को अपना पहला करोड़पति मिलने वाला है।  लेकिन आपको ये जानकर यह हैरानी होगी कि यह कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला (Himani Bundela) दृष्टिहीन हैं।  लेकिन इनके ज्ञान के आगे हर कोई फीका नजर आता है। सोनी टीवी ने इस प्रोमो से पता चलता है कि हिमानी ने 15 सवालों का जवाब देते हुए एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं।  इसके बाद वह शो का जैकपॉट प्रश्न खेल रही हैं, जो कि सात करोड़ का है।


 
विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया
हिमानी 16वें सवाल का जवाब देते हुए कह रही हैं कि 'जय माता दी, लॉक कर दीजिए सर। अगर नीचे गिरी तो कोई बात नहीं, भगवान की मर्जी है।' अब उनका जवाब सही होता है या नहीं, इसके लिए आपको शो का इंतजार करना होगा। मालूम हो कि यह एपिसोड 30-31 अगस्त की रात को प्रसारित होगा।
विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram
प्रोमो साझा करते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने लिखा, 'खुशमिजाजी से अपनी जिंदगी जीने वाली एक दृष्टिहीन प्रतियोगी, हिमानी बुंदेला केबीसी 13 की पहली करोड़पति बन गई हैं। पर क्या वो दे पायेंगी 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब? जानने के लिए देखें कौन बनेगा करोड़पति, 30-31 अगस्त, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी पर। @अमिताभ बच्चन।"

4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram
बता दें कि कोरोना माहामारी की वजह से शो में सख्त रुप से सावधानियां बरती जा रही हैं। इसलिए शो में कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट में दूरियां बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स को इस बात का मलाल है कि वह अमिताभ से गले तक नहीं लग पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
शो में जाने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को अपने साथ 10-12 जोड़ी कपड़े लाने के लिए कहा जाता है। उन कपड़ो में से कौन से कपड़े पहनने हैं ये केबीसी की टीम तय करती है। लेकिन शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स को ब्लैक और व्हाइट कपड़े पहनने की मनाही होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें