फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' की रिलीज पर आया अपडेट, अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म

Mon, 04 Dec 2023 05:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन की कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया 2' साल 2022 की एक बड़ी हिट साबित हुई थी। अब फैंस को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। 'भूल भुलैया 3' अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया 2' साल 2022 की एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। यह अक्षय कुमार और विद्या बालन की 2007 की फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल थी। इसके बाद फैंस को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। इसकी तीसरी किस्त को लेकर जबर्दस्त हलचल मची हुई है। 'भूल भुलैया 3' की रिलीज को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

विज्ञापन


अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी 'भूल भुलैया 3'
भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित और अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित भूल भुलैया 2 की अपार सफलता के बाद भूल भुलैया 3 सफलता के आधार पर केंद्र स्तर पर है। कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। 2024 की दिवाली पर कार्तिक आर्यन की यह फिल्म दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। 

Bade Miyan Chote Miyan: इस दिन जारी होगा 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर, अक्षय-टाइगर के एक्शन से होगा भरपूर
विज्ञापन


दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार
कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 3 हंसी और रोमांच की मनमोहक दुनिया से भरी होगी। फिल्म का 2024 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज है। यह फिल्म भूल भुलैया 2 की सफलता की तरह दर्शकों का दिल एक बार फिर जीतने का वादा करती है। बता दें कि कार्तिक ने 'भूल भुलैया 2' में रूह बाबा की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन


जल्द शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन
फिल्म की इस समय स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। खबर है कि कार्तिक जल्द ही इसके तीसरे पार्ट यानी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। भूषण कुमार खुद फिल्म 'भूल भुलैया 3' के सभी पहलुओं को पर बारीकी से काम कर रहे हैं। बता दें कि 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा तब्बू भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। वहीं, इसकी तीसरी किस्त का तब्बू हिस्सा नहीं होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब्बू ने इस फिल्म को ठुकरा दिया है। 

ZNMD 2: क्या बनने वाला है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का सीक्वल? निर्देशक जोया अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें